OPPO K12x 5G: ऑल राउंडर फोन, बैटरी को लेकर 4 साल तक नो टेंशन, मिलिट्री ग्रेड की मजबूती सिर्फ 12,999 रुपये में

मार्केटिंग डेस्क
Tue, 06 Aug 2024 11:31 AM IST
सार

OPPO K12x 5G का कैमरा डुअल व्यू मोड के साथ आता है यानी आप एक साथ रियर और फ्रंट दोनों कैमरे को इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप किसी नए स्मार्टफोन की तलाश में है तो यह फोन आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है। आइए जानते हैं क्यों?

विज्ञापन
OPPO K12x 5G All rounder phone 4 years of battery life military grade strength for just Rs 12999
OPPO K12x 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    OPPO ने हाल ही में अपनी K सीरीज के नए फोन OPPO K12x 5G को भारतीय बाजार में पेश किया है। OPPO K12x 5G को ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है जिनको एक ऐसा ऑलराउंडर स्मार्टफोन चाहिए जिसकी बिल्ड क्वालिटी जबरदस्त हो, शानदार कैमरा मिले, दमदार बैटरी, जबरदस्त डिस्प्ले और शानदार कैमरा मिले जो आपको दीवाना बना दे। OPPO K12x 5G को मजबूती के लिए मिलिट्री ग्रेड का सर्टिफिकेशन मिला है। इसके अलावा OPPO K12x 5G की 5100mAh बैटरी को लेकर चार साल तक की लाइफ का दावा है। OPPO K12x 5G का कैमरा डुअल व्यू मोड के साथ आता है यानी आप एक साथ रियर और फ्रंट दोनों कैमरे को इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप किसी नए स्मार्टफोन की तलाश में है तो यह फोन आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है। आइए जानते हैं क्यों?

    डिजाइन जो आपको दीवाना बना दे

    OPPO K12x 5G
    OPPO K12x 5G - फोटो : अमर उजाला

    सबसे पहले डिजाइन की बात करें तो यदि आप वास्तव में किसी हल्के और अल्ट्रा स्लिम डिजाइन वाले फोन की तलाश में हैं तो समझ लीजिए कि आपकी तलाश खत्म हो गई है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि OPPO K12x 5G महज 7.68mm पतला फोन है और बड़ी बैटरी होने के बावजूद इसका कुल वजन मात्र 186 ग्राम है। फोन की ग्रिपिंग अच्छी है तो हाथ से फिसलने का सवाल ही नहीं है। इसके साथ मैटे फिनिश डिजाइन मिलती है। फोन के बैक पैनल पर सर्कुलर डिजाइन में कैमरा मिलता है जो कि कॉस्मिक फ्लैश लाइट के साथ आता है। इसे ब्रीज ब्लू और मिडनाइट वॉयलेट कलर में खरीदा जा सकता है। मिडनाइट वॉयलेट कलर झिलमिलाती तारों भरी रात से प्रेरित है। इस कलर वेरियंट को इस तरीके से तैयार किया गया है कि इस पर उंगलियों के निशान और खरोंच नहीं आते हैं। वहीं ब्रीज ब्लू कलर ब्रीज ब्लू की बात करें तो यह OPPO के यूनीक मैग्नेटिक पार्टिकल डिजाइन के साथ आता है। यह कलर आपको उस पल की याद दिलाएगा जब आसमान साफ हो, हल्की हवा चल रही हो और हरे-भरे घास के मैदान हों।

    विज्ञापन

    ऐसी मजबूती इस सेगमेंट में नहीं मिलेगी

    OPPO K12x 5G
    OPPO K12x 5G - फोटो : अमर उजाला

    सबसे पहली बात यह है कि OPPO K12x 5G के साथ आपको 360° डैमेजप्रूफ आर्मर बॉडी मिलती है। ऐसे में डेली यूज में यदि फोन गलती से गिर भी जाता है तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। फोन के साथ एलॉय फ्रेम मिलता है जिसे OPPO ने खासतौर पर खुद ही तैयार किया है। फोन की डिस्प्ले को लेकर भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस पर डबल रेनफोर्स्ड पांड ग्लास लगा हुआ है। फोन में शॉक ऑब्जर्बिंग फोम भी लगा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा इसमें स्पॉन्ज बायोनिक कूशन का इस्तेमाल किया गया है जो फोन को ओवरऑल सुरक्षित बनाता है। फोन के साथ बॉक्स में एक्सक्लूसिव हाई वैल्यू एंटी ड्रॉप शिल्ड केस मिलता है जो कि फोन को एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन देता है। यह केस आपको मार्केट में अलग से नहीं मिलेगा। फोन को मजबूती के लिए मिलिट्री ग्रेड यानी MIL-STD-810H का सर्टिफिकेशन मिला है। इसके लिए OPPO K12x 5G को 1.3 मीटर के ड्रॉप टेस्ट, 11 टन का प्रेशर जैसे टेस्ट से गुजरना पड़ा है। फोन को IP54 की रेटिंग भी मिली है जो कि फोन को वाटर और डस्टप्रूफ बनाता है। इसके साथ स्प्लैश टच भी है यानी हाथ गीले होने पर भी आप फोन को इस्तेमाल कर सकेंगे। अपनी सेगमेंट में इस फीचर के साथ आने वाला यह पहला फोन है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें