Oppo K10 Review: कैसा है ओप्पो का बजट में स्क्रैचप्रूफ स्मार्टफोन?
Oppo K10 में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम औक 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। Oppo K10 के साथ आपको 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले भी मिलेगी।

विस्तार
ओप्पो के हाल ही में अपने बजट स्मार्टफोन Oppo K10 को भारत में लॉन्च किया है। Oppo K10 में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम औक 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। Oppo K10 के साथ आपको 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले भी मिलेगी। Oppo K10 में 5000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। सबसे बड़ी बात यह है कि ओप्पो के इस बजट फोन को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP54 की रेटिंग मिली है। Oppo K10 के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,990 रुपये है, जबकि 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,990 रुपये रखी गई है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि कैसा यह फोन?

Oppo K10 Review: डिजाइन

Oppo K10 की डिजाइन को लेकर ओप्पो ने वाकई में मेहनत की है। Oppo K10 की डिजाइन का कोई भी फोन भारतीय बाजार में इस प्राइस रेंज में नहीं है। हमारे पास रिव्यू के लिए ब्लैक कार्बन वेरियंट था, हालांकि इसका दूसरा वर्जन ब्लू फ्लेम भी है। बैक पैनल और फ्रेम पर मैटे फिनिश है। रियर कैमरे वाला एरिया काफी है जिस पर Super Performance और 10-K लिखा है। रियर कैमरे वाला एरिया काफी रिफ्लेक्टिव है। बैक पैनल पर उंगलियों के निशान नहीं आते हैं।

बैक पैनल पर स्क्रैच आसानी से नहीं आते हैं। फोन की बिल्ड क्वॉलिटी और फिनिशिंग ऐसी है कि आप बिना कवर भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन के साथ बॉक्स में चार्जर और कवर मिलता है। Oppo K10 में नीचे की ओर हेडफोन जैक, स्पीकर ग्रिल और चार्जिंग पोर्ट मिलता है। फिंगरप्रिंट सेंसर पावर बटन के साथ है। ओप्पो ने इस फोन को लेकर स्क्रैचप्रूफ का दावा भी किया है। इसके साथ वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP54 की मिलती है।
Oppo K10 Review: डिस्प्ले

फोन में 6.59 इंच की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले मिलती है जिसका रिजॉल्यूशन 2412x1080 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले का कलर डिसेंट और ब्राइट है। फ्रंट में सेल्फी लेंस के लिए एक कटआउट है। डिस्प्ले के साथ बेजल बहुत ही कम मिलता है। कड़ी धूप में डिस्प्ले की ब्राइटनेस को लेकर हमें कोई दिक्कत नहीं हुई। इसके साथ एमोलेड डिस्प्ले की कमी खलेगी। डिस्प्ले का टच और स्क्रॉल अच्छा है लेकिन हेवी गेमर्स को 120Hz रिफ्रेश रेट की कमी खलेगी।