Oppo K10 5G को आज पहली बार खरीदने का मौका, इसमें है 33W की फास्ट चार्जिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Jun 2022 11:22 AM IST
सार

Oppo K10 5G को 15 जून यानी आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा। यह फोन मिडनाइट ब्लैक और ओसियन ब्लू दो कलर में उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
Oppo K10 5G first Sale in India Today Price and Specifications
Oppo K10 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    ओप्पो ने पिछले सप्ताह ही Oppo K10 5G को भारत में लॉन्च किया है। आज यानी 15 जून को Oppo K10 5G की पहली सेल है। Oppo K10 5G को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और ओप्पो के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। Oppo K10 5G के फीचर्स की बात करें तो इसमें मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ 5G कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा इसेक साथ 5000mAh की बैटरी है जो कि 33W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    Oppo K10 5G की कीमत 17,499 रुपये रखी गई है। Oppo K10 5G को 15 जून यानी आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा। यह फोन मिडनाइट ब्लैक और ओसियन ब्लू दो कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। स्टेट बैंक और एक्सिस बैंक के कार्ड के साथ 1,500 रुपये तक की छूट भी मिलेगी।

    विज्ञापन

    Oppo K10 5G में 6.5 इंच की IPS LCD एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसमें एंड्रॉयड 12 के साथ Color OS 12.1 है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें