ओप्पो ने लॉन्च किया अपना फोल्डेबल फोन Oppo Find N2 Flip, जानें इसके फीचर्स और कीमत
Oppo Find N2 Flip में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.3, GPS/A-GPS और USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इसमें 4300mAh की बैटरी है जो कि 44W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

विस्तार
Oppo ने अपने नए फोल्डेबल फोन Oppo Find N2 Flip को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। Oppo Find N2 Flip को पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्च किया गया था। Oppo Find N2 Flip के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डायनेमिक डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में एल्यूमीनियम फ्रेम के साथ Hasselblad की ब्रांडिंग वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। चाइनीज वेरियंट की तरह ही Oppo Find N2 Flip के ग्लोबल वेरियंट को मीडियाटेक Dimensity 9000+ प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।
Oppo Find N2 Flip की कीमत ब्रिटेन में 849 पाउंड यानी करीब 84,300 रुपये है। फोन को 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है और इसे एस्ट्रल ब्लैक के अलावा मूनलाइट पर्पल कलर में खरीदा जा सकता है। Oppo Find N2 Flip को चीन में 5,999 चीनी युआन यानी करीब 71,000 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है।
Oppo Find N2 Flip में एंड्रॉयड 13 आधारित ColorOS 13.0 है। Oppo Find N2 Flip में 6.8 इंच की LTPO एमोलेड प्राइमरी डिस्प्ले मिलती है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आती है। फोन के साथ 3.26 इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले भी है, जो कि OLED है और इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज का है। फोन के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000+ प्रोसेसर और 16 जीबी तक की LPDDR5 रैम के साथ 512 जीबी की स्टोरेज का सपोर्ट है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है और डिस्प्ले की ब्राइटनेस 900 निट्स है।
- Nokia X30 5G: भारत आया नोकिया का दमदार फोन
- OnePlus Buds Pro 2 vs AirPods Pro 2: कौन-सी फ्लैगशिप ईयरबड्स है बेस्ट, कीमत से लेकर फीचर्स तक, जानें सबकुछ
- Nothing Phone 1: 10 हजार रुपये सस्ता मिल रहा शानदार डिजाइन वाला फोन, जानें फीचर्स और ऑफर्स
- MWC 2023: Realme GT 3 की लॉन्चिंग कंफर्म, 240W की चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा फोन