OPPO Find N2 Flip की भारत में पहली सेल आज, सैमसंग फ्लिप 4 से है मुकाबला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 17 Mar 2023 10:24 AM IST
सार

Oppo Find N2 Flip में 44W सुपरवूक चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,300mAh की डुअल-सेल बैटरी पैक की गई है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉकिंग के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का सपोर्ट मिलता है।

Oppo Find N2 Flip first sale in India today Price And Specifications
OPPO Find N2 Flip - फोटो : OPPO

    विस्तार

    ओप्पो के नए फोन OPPO Find N2 Flip को आज यानी 17 मार्च को पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। OPPO Find N2 Flip को पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया है। ओप्पो के इस फोन के साथ 5,000 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने सोमवार को अपने फोल्डेबल फोन Oppo Find N2 Flip को भारत में लॉन्च कर दिया है। OPPO Find N2 Flip में 3.62 इंच की कवर डिस्प्ले के साथ 6.8 इंच की एमोलेड मेन स्क्रीन है। फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप के साथ मीडियाटेक का ऑक्टा-कोर डायमेंसिटी 9000+ प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

    OPPO Find N2 Flip को आज से ओप्पो के स्टोर, फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर से 89,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। कैशबैक के साथ फोन की इफेक्टिव प्राइस 79,999 रुपये हो हो जाएगी। यह फोन एक ही वेरियंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। यदि आप HDFC, ICICI Bank, SBI Cards, Kotak Bank, IDFC First Bank, HDB Financial Services, One Card और Amex के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 5,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 2,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है और 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज + लॉयल्टी बोनस भी मिल रहा है।

    Oppo Find N2 Flip को भारत में भी ग्लोबल वेरियंट वाले स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.8 इंच का फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है, जो (1,080x2,520 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज एडाप्टिव रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ पिक्सल डेनसिटी 403ppi और टच सैंपलिंग रेट 240Hz मिलता है। वहीं कवर डिस्प्ले में 382x720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 60Hz की रिफ्रेश रेट के साथ-साथ 250ppi की पिक्सल डेनसिटी मिलती है।

    Oppo Find N2 Flip में एंड्रॉयड 13 आधारित ColorOS 13.0 मिलता है। फोल्डेबल फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें आर्म माली-G710 MC10 जीपीयू और 8 जीबी LPDDR5 रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन में 256 जीबी की UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें