Oppo का दिवाली ऑफर: स्मार्टफोन की खरीदारी पर 10 लाख जीतने का मौका, स्मार्ट प्रोडक्ट पर 3500 रुपये की छूट
OPPO Festive Offer में 10 लाख रुपये कैश के साथ फ्री हैंडसेट और टैबलेट जीतने का भी मौका मिलेगा। स्मार्ट यानी IOT प्रोडक्ट पर 3,500 रुपये की छूट मिलेगी। ओप्पो ने रिटेल स्टोर के लिए Pay Nothing Offer ऑफर भी पेश किया है और बैंक ऑफर के तहत 10 फीसदी की छूट भी मिलेगी।

विस्तार
प्रमुख मोबाइल ब्रांड ओप्पो ने दिवाली के खास मौके पर शानदार ऑफर का एलान किया है। OPPO Festive Offer 2022 के तहत ग्राहकों को Reno8 Pro, Enco X2, OPPO Pad Air, F21s Pro, A77 और A57 को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। ओप्पो के इस ऑफर का फायदा ग्राहक अमेजन, फ्लिपकार्ट, रिटेल स्टोर और ओप्पो के स्टोर से उठा सकेंगे।
इस दिवाली सेल में 10 लाख रुपये कैश के साथ फ्री हैंडसेट और टैबलेट जीतने का भी मौका मिलेगा। स्मार्ट यानी IOT प्रोडक्ट पर 3,500 रुपये की छूट मिलेगी। ओप्पो ने रिटेल स्टोर के लिए Pay Nothing Offer ऑफर भी पेश किया है और बैंक ऑफर के तहत 10 फीसदी की छूट भी मिलेगी।
Flipkart पर मिलने वाले ऑफर
OPPO K10 (6GB) और OPPO K10 5G (8GB) को 1,500 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है, वहीं OPPO F19 Pro+ 2,000 रुपये की छूट के साथ बिक रहा है। Reno 8 Pro और Reno 8 खरीदने वाले ग्राहकों को 4,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। ICICI और Axis बैंक के कार्ड के साथ 10 फीसदी का कैशबैक मिलेगा।
Amazon पर मिलने वाले ऑफर
OPPO A54 पर 10% की छूट मिलेगी। इसके अलावा OPPO F21 Pro सीरीज पर 2,000 रुपये, OPPO A77 पर 1,500 रुपये और OPPO A57 पर 1,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। SBI बैंक के कार्ड होल्डर को 10 फीसदी का कैशबैक भी मिलेगा। ओप्पो की इस सेल में OPPO Enco Air 2 को 1,999 रुपये और OPPO Enco X2 को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।