Oppo F9 की कीमत में हुई कटौती, 5 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे चलती है बैटरी

ओप्पो ने फेस्टिव सीजन के शुरू होते ही अपने नए स्मार्टफोन Oppo F9 की कीमत में कटौती कर दी है। ओप्पो एफ9 की कीमत में 1,000 रुपये की कमी हुई है। अब इस फोन को 18,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। ओप्पो एफ9 के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें नॉच डिस्प्ले मिलेगी और साथ ही इसमें VOOC फास्ट चार्जिंग मिलेगी।
ओप्पो एफ 9 की स्पेसिफिकेशन
फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो P60 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा जिसमें एक कैमरा 6 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 25 मेगापिक्सल का है।
ओप्पो एफ9 की बैटरी और कनेक्टिविटी
फोन में 3500 एमएएच की बैटरी मिलेगी और कनेक्टिविटी के लिए डु्अल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। खास बात यह है कि फोन के साथ VOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा जिसकी मदद से 5 मिनट की चार्जिंग में बैटरी 2 घंटे का बैकअप देगी।