Oppo F7 की कीमत में हुई 3,000 रुपये की कटौती, इसमें है 25MP का फ्रंट कैमरा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 10 Jul 2018 12:18 PM IST
Oppo F7 6GB RAM Variant Price in India Slashed by Rs. 3000
oppo f7

    अगर आपको भी ओप्पो के सेल्फी स्मार्टफोन पसंद हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है, क्योंकि ओप्पो एफ7   के 6 जीबी रैम वेरियंट की कीमत में भारत में 3,000 रुपये की कटौती की गई है और अब कम हुई कीमत के साथ इस फोन को अमेजॉन और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। हालांकि इस कटौती के बारे में ओप्पो की ओर से कोई आधिकारिक बयान अभी नहीं आया है।

    ओप्पो एफ7 के 6 जीबी रैम वेरियंट को अब 23,990 रुपये और 4 जीबी रैम वेरियंट को 19,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। लॉन्चिंग के समय 4 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 21,990 रुपये और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 26,990 रुपये थी।

    ओप्पो एफ7 की स्पेसिफिकेशन

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.23 की बेजललेस फुल एचडी+ डिस्प्ले होगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हेलियो P60 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली G72MP3 GPU, फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर, स्क्रीन रिकॉर्डर और 16 मेगापिक्सल का 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ रियर कैमरा और 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS जैसे फीचर्स मिलेंगे और 3400mAh की बैटरी मिलेगी। इसके साथ जियो की ओर से 1,200 रुपये का कैशबैक और 120 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। साथ ही 1 साल के लिए फ्री में स्क्रीन रिप्लेसमेंट का भी ऑफर मिल रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें