5,000 रुपये की छूट के साथ मिल रहा डुअल फ्रंट कैमरे वाला Oppo F3 Plus

सेल्फी के शौकीनों के लिए भारत में पिछले साल लॉन्च हुआ ओप्पो का डुअल फ्रंट कैमरे वाला स्मार्टफोन ओप्पो एफ3 प्लस 5,000 रुपये सस्ता हो गया है। यह फोन फ्लिपकार्ट पर 5,000 रुपये सस्ते में मिल रहा है। लॉन्चिंग के समय इस फोन की कीमत भारत में 22,990 रुपये थी, वहीं इस छूट के बाद फोन को 17,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
ओप्पो एफ3 प्लस की स्पेसिफिकेशन

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया डुअल सेल्फी कैमरा है। इसमें एक 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। कैमरे के पहले सेंसर में 76.4 डिग्री का वाइड एंगल लेंस और दूसरे में 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस है। सेल्फी के लिए आप अपने हिसाब से एंगल को सेलेक्ट कर सकते हैं। इसमें स्मार्ट फेशियल रिकॉग्निशन भी दिया गया है जो आपको सही लेंस की जानकारी देता है। कैमरे में ब्यूटीफाई 4.0 ऐप, सेल्फी पैनोरमा, स्क्रीन फ्लैश और पाम शटर दिए गए हैं। रियर कैमरा भी 16 मेगापिक्सल का है।
ओप्पो F3 प्लस के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसके होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर जो सिर्फ दो सेकेंड में अनलॉक हो सकता है। इसमें डुअल नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रृॉयड 6.0 मार्शमैलो, 6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले (रिजॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल), गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, 1.95GHz का ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 GPU, रैम 4 जीबी और स्टोरेज 64 जीबी है जिसे 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोन में 4000mAh की बैटरी है।