Oppo F3 का दीपिका पादुकोण एडिशन लॉन्च, जानें कीमत

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 14 Aug 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
Oppo F3 Deepika Padukone Limited Edition Launched in India, know Price and Specifications
Oppo F3 Deepika Padukone Limited Edition

    ओप्पो ने अपने नए स्मार्टफोन ओप्पो एफ3 का दीपिका पादुकोण लिमिटेड एडिशन भारत में पेश कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने ओप्पो एफ3 को रोज गोल्ड और ब्लैक लिमिटेड एडिशन में पेश किया था। इस फोन के बैक पैनल पर दीपिका का हस्ताक्षर है। दीपिका पादुकोण लिमिटेड एडिशन की बिक्री 21 अगस्त से फ्लिपकार्ट और सभी ऑफलाइन रिटेल स्टोर से होगी।

    ओप्पो एफ3 दीपिका पादुकोण लिमिटेड एडिशन की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Oppo F3 Deepika Padukone Limited Edition
    Oppo F3 Deepika Padukone Limited Edition

    फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल सेल्फी कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। कैमरे में ब्यूटिफाई 4.0 ऐप, सेल्फी पैनोरमा, स्क्रीन फ्लैश और पाल्म शटर जैसे कई फीचर दिए गए हैं।

    विज्ञापन

    इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0, 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, साथ में 2.5 डी का कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, 1.5GHz का मीडियाटेक MT6750T6 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, माली T860 जीपीयू, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। फोन में डुअल ऐप चलाने के लिए ऐप क्लोन फीचर भी दिया गया है। फोन की कीमत 19,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें