Oppo F21s Pro series: 30x जूम और शानदान डिजाइन वाला फोन, इस दिन होगा लॉन्च
Oppo F21s Pro में 64 मेगापिक्सल वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 30x जूम और एलईडी फ्लैश लाइट का सपोर्ट भी दिया जाएगा।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Oppo F21s Pro series को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस सीरीज को 15 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। सीरीज के तहत Oppo F21s और Oppo F21s Pro फोन को पेश किया जाएगा। नई सीरीज को लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें 30x जूम सपोर्ट दिया जाएगा। साथ ही दोनों फोन में 8 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक स्टोरेज मिलेगी। बता दें कि कंपनी ने इसी साल अप्रैल में Oppo F21 Pro और Oppo F21 Pro 5G को भारत में लॉन्च किया था।
फोन की लॉन्चिंग से पहले ही इसके फीचर्स को लेकर भी दावे किए जा रहे हैं। लीक्स के अनुसार Oppo F21s Pro में 64 मेगापिक्सल वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें एलईडी फ्लैश लाइट का सपोर्ट भी दिया जाएगा। साथ ही फोन में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। साथ ही फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
नई लीक रिपोर्ट के मुताबिक Oppo F21 Pro के साथ तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का होगा। फोन में 4500mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। Oppo F21 Pro सीरीज के 4जी मॉडल में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर और 5जी मॉडल में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर मिलेगा।
फोन को डाउनलाइट गोल्ट और स्टारलाइट ब्लैक कलर में पेश किया जाएगा। फोन के साथ ऑर्बिट लाइट फीचर सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया जाएगा।