OPPO F21 Pro Review: कैसा है 22,999 रुपये में स्क्रैचप्रूफ डिजाइन वाला यह स्मार्टफोन?

प्रदीप पाण्डेय
Tue, 19 Apr 2022 04:57 PM IST
सार

Oppo F21 Pro और Oppo F21 Pro 5G दोनों फोन के बैक पैनल पर ऑर्बिट लाइट दी गई है जो कि नोटिफिकेशन लाइट का भी काम करती है और जब कैमरा ऑन होता तो उस दौरान भी यह लाइट जलती है।

विज्ञापन
OPPO F21 Pro Review in Hindi camera sample price in India specifications and more
OPPO F21 Pro Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    OPPO F21 Pro Review:

    ओप्पो इंडिया ने हाल ही में Oppo F21 Pro और Oppo F21 Pro 5G को भारत में लॉन्च किया है। ओप्पो ने इन दोनों फोन को तीन रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया है। दोनों फोन में 8 जीबी तक रैम भी है। Oppo F21 Pro और Oppo F21 Pro 5G दोनों फोन के बैक पैनल पर ऑर्बिट लाइट दी गई है जो कि नोटिफिकेशन लाइट का भी काम करती है और जब कैमरा ऑन होता तो उस दौरान भी यह लाइट जलती है। इनमें से Oppo F21 Pro को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। Oppo F21 Pro खासतौर पर माइक्रोस्कोप लेंस दिया गया है। Oppo F21 Pro  के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि यह फोन खरीदने लायक है या नहीं?

    OPPO F21 Pro Review: डिजाइन

    OPPO F21 Pro Review
    OPPO F21 Pro Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Oppo F21 Pro के साथ बॉक्स में आपको 33W का चार्जर, केबल और एक सिलिकॉन कवर मिलेगा। फोन को कॉस्मिक ब्लैक और सनसेट ऑरेंज कलर में खरीदा जा सकेगा। सनसेट ऑरेंज के साथ फाइबर ग्लास लेदर डिजाइन है जिस पर लीची ग्रेन टेक्स्टर है, हालांकि रिव्यू के लिए हमारे पास कॉस्मिक ब्लैक कलर वेरियंट था। फोन के बैक पैटर्न Oppo Reno 7 सीरीज जैसा ही है।

    विज्ञापन
    OPPO F21 Pro Review: कैसा है 22,999 रुपये में स्क्रैचप्रूफ डिजाइन वाला यह स्मार्टफोन?

    बैक पैनल पर स्क्रैच नहीं आने वाले हैं और फिंगरप्रिंट भी नहीं आते हैं। रियर कैमरे के साथ ऑर्बिट लाइट दी गई है जो कि नोटिफिकेशन लाइट का भी काम करती है और जब कैमरा ऑन होता तो उस दौरान भी यह लाइट जलती है। Oppo F21 Pro का वजन 175 ग्राम है। फ्रेम की डिजाइन फ्लैट है जो कि आजकल काफी ट्रेंड में है। फोन में नीचे की ओर हेडफोन जैक, स्पीकर, चार्जिंग पोर्ट है। कुल मिलाकर Oppo F21 Pro की डिजाइन हमें हैंडी और कॉम्पैक्ट लगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    OPPO F21 Pro Review: कैसा है 22,999 रुपये में स्क्रैचप्रूफ डिजाइन वाला यह स्मार्टफोन?

    OPPO F21 Pro Review: डिस्प्ले

    OPPO F21 Pro Review
    OPPO F21 Pro Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Oppo F21 Pro की डिस्प्ले की ब्राइटनेस और कलर सेचुरेशन बढ़िया है। Oppo F21 Pro में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। फोन के साथ रिफ्रेश रेट के साथ कंपनी ने न्याय नहीं किया है। इसमें इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जो कि फास्ट है। रिव्यू के दौरान डिस्प्ले की टच और स्क्रॉलिंग को लेकर हमें कोई दिक्कत नहीं हुई। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 4के का सपोर्ट नहीं मिलता है।

    OPPO F21 Pro Review: कैसा है 22,999 रुपये में स्क्रैचप्रूफ डिजाइन वाला यह स्मार्टफोन?
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें