Oppo F21 Pro सीरीज: दो स्मार्टफोन भारत में हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत 22,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 12 Apr 2022 06:23 PM IST
सार

Oppo F21 Pro 5G में 60Hz की रिफ्रेश रेट है और इसमें स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है। Oppo F21 Pro और Oppo F21 Pro 5G के साथ कंपनी ने Oppo Enco Air 2 Pro को भी लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Oppo F21 Pro Oppo F21 Pro 5G launched in India price and specifications
Oppo F21 Pro और Oppo F21 Pro 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Oppo F21 Pro और Oppo F21 Pro 5G भारत में लॉन्च हो गए हैं। ओप्पो ने इन दोनों फोन को तीन रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया है। दोनों फोन में 8 जीबी तक रैम भी है। Oppo F21 Pro और Oppo F21 Pro 5G दोनों फोन के बैक पैनल पर ऑर्बिट लाइट दी गई है जो कि नोटिफिकेशन लाइट का भी काम करती है और जब कैमरा ऑन होता तो उस दौरान भी यह लाइट जलती है। Oppo F21 Pro में 90Hz की डिस्प्ले है और इसमें स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर है। Oppo F21 Pro 5G में 60Hz की रिफ्रेश रेट है और इसमें स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है। Oppo F21 Pro और Oppo F21 Pro 5G के साथ कंपनी ने Oppo Enco Air 2 Pro को भी लॉन्च किया है।

    Oppo F21 Pro के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये है। फोन को कॉस्मिक ब्लैक और सनसेट ऑरेंज कलर में खरीदा जा सकेगा। सनसेट ऑरेंज के साथ फाइबर ग्लास लेदर डिजाइन है जिस पर लीची ग्रेन टेक्स्टर है। Oppo F21 Pro 5G की कीमत 26,999 रुपये है। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन को कॉस्मिक ब्लैक और रैनबो स्पेक्ट्रम शेड्स कलर में खरीदा जा सकेगा। Oppo F21 Pro की बिक्री 15 अप्रैल से और Oppo F21 Pro 5G की बिक्री 21 अप्रैल से होगी। Oppo Enco Air 2 Pro की कीमत 3,499 रुपये रखी गई है।

    विज्ञापन

    Oppo F21 Pro में एंड्रॉयड 12 आधारित ColorOS 12.1 है। Oppo F21 Pro में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर और 8 जीबी LPDDR4x रैम है। इसमें 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ओप्पो के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.7 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का माइक्रोस्कोप है जिसका अपर्चर f/3.3 है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेस है जिसका अपर्चर f/2.4 है। फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.4 है।

    Oppo F21 Pro में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, 3.5mm का हेडफोन जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। Oppo F21 Pro में 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग है। फोन का वजन 175 ग्राम है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें