Oppo F19 Pro Quick Review: डिजाइन बढ़िया है लेकिन क्या फोन भी शानदार है?

प्रदीप पाण्डेय
Mon, 15 Mar 2021 03:08 PM IST
सार

फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.7 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है जिसका अपर्चर f/2.2 है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो (f/2.4) और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल (f/2.4) का डेफ्थ सेंसर है।

विज्ञापन
Oppo F19 Pro Quick Review price in India specifications and more
Oppo F19 Pro Quick Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    ओप्पो ने पिछले सप्ताह ही अपने दो नए स्मार्टफोन Oppo F19 Pro+ और Oppo F19 Pro को भारत में लॉन्च किया है। Oppo F19 Pro सीरीज चार रियर कैमरे और सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुई है। इसके अलावा इस सीरीज के तहत लॉन्च हुए सभी फोन में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 11 मिलेगा। इनमें से Oppo F19 Pro+ में 5जी का भी सपोर्ट दिया गया है, जबकि Oppo F19 Pro एक 4जी स्मार्टफोन है, इसमें मीडियाटेक हीलियो P95 प्रोसेसर दिया गया है। Oppo F19 Pro की शुरुआती कीमत 21,490 रुपये है। यह कीमत 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की है, वहीं इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 23,490 रुपये है। आइए क्विक रिव्यू में देखते हैं कैसा है यह स्मार्टफोन?

    Oppo F19 Pro Quick Review: डिजाइन बढ़िया है लेकिन क्या फोन भी शानदार है?

    Oppo F19 Pro Quick Review: डिजाइन

    डिजाइन की बात करें तो Oppo F19 Pro काफी कॉम्पैक्ट और स्लिम फोन है। बड़ी डिस्प्ले होने के बाद भी फोन हाथ में बल्की नहीं लगता है। फोन का वजन 172 ग्राम और यह 7.8mm पतला है। फोन की स्लिमनेस का अंदाजा आपको हाथ में लेते ही लग जाएगा। रियर पैनल पर लेफ्ट में ऊपर की ओर चार कैमरे का सेटअप है और बगल में डुअल टोन फ्लैश लाइट दी गई है। कैमरे के साथ बंप मिलता है लेकिन कंपनी ने सुरक्षा के लिए फोन के साथ बॉक्स में एक बढ़िया कवर भी दिया है।

    विज्ञापन
    Oppo F19 Pro Quick Review: डिजाइन बढ़िया है लेकिन क्या फोन भी शानदार है?

    नीचे की ओर ओप्पो का लोगो है। पावर बटन राइट में है, जबकि वॉल्यूम और सिम कार्ड ट्रे को लेफ्ट में जगह मिली है। नीचे की ओर 3.5एमएम का हेडफोन जैक, टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल है। फोन की बॉडी ग्लास और प्लास्टिक की है। बैक पैनल काफी रिफ्लेक्टिव है और उंगलियों के निशान काफी जल्दी आते हैं। यह फोन ओवरऑल डिजाइन काफी बढ़िया और आकर्षक है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Oppo F19 Pro Quick Review: डिजाइन बढ़िया है लेकिन क्या फोन भी शानदार है?

    Oppo F19 Pro Quick Review: डिस्प्ले

    इसके अलावा इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2400x1080 पिक्सल है। डिस्प्ले का कलर बढ़िया है और टच भी स्मूथ है। डिस्प्ले की स्टाइल पंचहोल है। पंचहोल काफी छोटा है। डिस्प्ले के कॉर्नर राउंड हैं और बेजल नहीं हैं। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है और अधिकतम ब्राइटनेस 600निट्स है। डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट के मामले में कंपनी ने जरूर निराश किया है, क्योंकि 20,000 रुपये की रेंज में कई फोन हैं जिनके साथ 90Hz की रिफ्रेश रेट मिल रही है।

    Oppo F19 Pro Quick Review: डिजाइन बढ़िया है लेकिन क्या फोन भी शानदार है?

    Oppo F19 Pro Quick Review: कैमरा

    फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.7 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है जिसका अपर्चर f/2.2 है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो (f/2.4) और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल (f/2.4) का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा जिसका अपर्चर f/2.4 है।

    Oppo F19 Pro Quick Review: डिजाइन बढ़िया है लेकिन क्या फोन भी शानदार है?

    कैमरे के साथ AI हाईलाइट पोट्रेट वीडियो, फोकस लॉक, डुअल व्यू वीडियो, डायनेमिक बोकेह और नाइट जैसे मोड्स मिलेंगे। खास बात यह है कि नाइट मोड में भी 10एक्स जूम मिलता है और फ्रंट कैमरे के साथ भी नाइट मोड मिलता है। कैमरे के साथ टेक्स्ट स्कैनर, मैक्रो, स्टीकर, एक्स्ट्रा एचडी और एकपर्ट मोड भी मिलता है। बेहतर वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए अल्ट्रा स्टिडी मिलता है। इस कैमरे से आप 30fps पर 4के वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। कैमरे के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए कुछ फिल्टर्स मिलते हैं जिनके जरिए आप बैकग्राउंड को ब्लैक एंड व्हाइट और सब्जेक्ट को कलरफुल रख सकते हैं।

    Oppo F19 Pro Quick Review: डिजाइन बढ़िया है लेकिन क्या फोन भी शानदार है?

    Oppo F19 Pro Quick Review: परफॉर्मेंस

    परफॉर्मेंस के लिए फोन में मीडियाटेक हीलियो P95 प्रोसेसर है जिसकी अधिकतम स्पीड 2.2GHz है। इसके अलावा फोन में 8 जीबी LPDDR4X रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 है। फोन के साथ महज एक दो एप प्री-इंस्टॉल मिलते हैं। पावर बटन में ही गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है।

    Oppo F19 Pro Quick Review: डिजाइन बढ़िया है लेकिन क्या फोन भी शानदार है?

    Oppo F19 Pro Quick Review: बैटरी

    इसमें 4310mAh की बैटरी है जो 30W की VOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है। इसमें फेस अनलॉक और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1 है। फोन के साथ बॉक्स में 30 वॉट का चार्जर, केबल, ईयरफोन और एक कवर मिलेगा।

    Oppo F19 Pro Quick Review: डिजाइन बढ़िया है लेकिन क्या फोन भी शानदार है?

    इस फोन के फुल रिव्यू के साथ हम जल्द ही आपसे मिलेंगे। यदि आपका कोई सुझाव हो तो आप हमें फीडबैक दे सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें