Oppo F17 की कीमत का हुआ खुलासा, इस दिन से होगी बिक्री

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 10 Sep 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
Oppo F17 Price in India revealed Go on Sale September 21
Oppo F17 - फोटो : oppo.com

    ओप्पो के नए स्मार्टफोन Oppo F17 की कीमत का खुलासा हो गया है। Oppo F17 की बिक्री भारत में 21 सितंबर से होगी, वहीं फोन के लिए प्री-ऑर्डर आज यानी 10 सितंबर से शुरू हो चुका है। इस फोन को दो सितंबर को Oppo F17 Pro के साथ भारत में लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी तक इसकी कीमत के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी थी।

    Oppo F17 दो वेरियंट में मिलेगा जिनमें 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट शामिल हैं। इनमें से पहले 6 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 17,990 रुपये और 8 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 19,990 रुपये है। यह फोन तीन कलर वेरियंट में मिलेगा जिनमें क्लासिक सिल्वर, डायनेमिक ऑरेंज और नेवी ब्लू कलर शामिल हैं। फोन की बिक्री 21 सितंबर से ऑफलाइन स्टोर और तमाम ई-कॉमर्स साइट से होगी। ऑनलाइन स्टोर से फोन खरीदने पर बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड के साथ 1,500 रुपये की छूट मिलेगी।

    विज्ञापन

    Oppo F17 में 6.44 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो वाटरड्रॉप- स्टाइल लॉच के साथ आता है। इसमें पावर के लिए ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 SoC प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें ColorOS 7.2 का इंटरफेज दिया गया है। यूजर्स इसकी स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ा सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo F17 के रियर में भी क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके रियर में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया है। इसके साथ इसमें 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है। फोन में 4000mAh की बैटरी है जो 30वॉट की वूक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें