5 मार्च को भारत में लॉन्च होगा Oppo F11 Pro, मिलेगा 48MP का कैमरा

Oppo का नया स्मार्टफोन Oppo F11 Pro भारत में आने को तैयार है। कंपनी ने फोन के लॉन्चिंग इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भी भेजना शुरू कर दिया है। Oppo F11 Pro को 5 मार्च 2019 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। कंपनी मुंबई में इसके लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित करने वाली है।
Oppo F11 Pro की स्पेसिफिकेशन
वैसे तो इस फोन के बारे में कुछ खास आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है लेकिन अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक फोन के कैमरे में लो लाइट पोट्रेट मोड को पहले से बेहतर किया गया है। साथ ही रियर पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। साथ ही कैमरे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा।
वहीं रियर पैनल पर 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा मिलेगा। वहं फ्रंट कैमरे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके अलावा कंपनी ने खुद कहा है कि Oppo F11 Pro सुपर नाइट मोड के साथ आएगा। साथ ही इसके कैमरे में इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलेगा। वहीं फोन में VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी और रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।