Oppo Enco X2 Review: बजट में प्रीमियम ईयरबड्स की तलाश होगी पूरी
Oppo Enco X2 को भारत में 10,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। दरअसल Oppo Enco X2 एक प्रीमियम ईयरबड्स है।

विस्तार
OPPO ने हाल ही में Oppo Enco X2 को भारत में लॉन्च किया है। इससे पहले इस बड्स को इसी साल फरवरी में ग्लोबल लॉन्चिंग हुई थी। Oppo Enco X2 को भारत में 10,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। दरअसल Oppo Enco X2 एक प्रीमियम ईयरबड्स है। Oppo Enco X2 को एक ही कलर व्हाइट में पेश किया गया है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के अलावा ओप्पो की वेबसाइट से हो रही है। Oppo Enco X2 को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि क्या प्रीमियम कैटगेरी में Oppo Enco X2 एक बजट ईयरबड्स है?
Oppo Enco X2 Review: स्पेसिफिकेशन

Oppo Enco X2 में Dynaudio ऑडियो के साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC)है। एएनसी को लेकर 45dB तक न्वाइज रिडक्शन का दावा है। इसमें 11mm का डायनेमिक ड्राइवर है। इसमें कॉलिंग के लिए तीन माइक्रोफोन हैं। इसके अलावा ओप्पो के इस ईयरबड्स वायरलेस Hi Res ऑडियो का सपोर्ट है। इस ईयरबड्स में डॉल्बी बायन्यूरल रिकॉर्डिंग फीचर है जो कि खासतौर पर व्लॉगर और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.2 मिलता है जिसके साथ LHDC 4.0, AAC और SBC ऑडियो कोडेक का सपोर्ट है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX5 की रेटिंग मिली है।
Oppo Enco X2 Review: डिजाइन

Oppo Enco X2 की डिजाइन यूनिक और ट्रेंडी है। Oppo Enco X2 के पॉड्स Apple AirPods Pro की तरह हैं। यदि कोई केस ना देखे तो वह धोखा खा सकता है। बड्स और केस पर ग्लॉसी फिनिश है। चार्जिंग केस के नीचे की ओर टाईप-सी पोर्ट है और राइट साइड में रीसेट-पेयरिंग बटन है जो कि अदृश्य है। बड्स में ऊपर की ओर कोने में ईयर डिटेक्शन सेंसर दिया गया है। कंट्रोल के लिए दोनों एयरपॉड में टच का सपोर्ट है जो कि अंदर की ओर है। प्रत्येक बड्स का वजन 4.7 ग्राम है, जबकि चार्जिंग केस के साथ कुल वजन 56.4 ग्राम है।