Oppo Enco Air 2 Review: 2,499 रुपये में अच्छी डिजाइन और ऑडियो वाला ईयरबड्स
Oppo Enco Air 2 की बैटरी को लेकर 24 घंटे के प्लेबैक का दावा है। प्रत्येक बड्स में 27mAh की बैटरी है जो कि 4 घंटे का बैकअप देती है। चार्जिंग केस में 440mAh की बैटरी है जो कि पांच बार बड्स को फुल चार्ज कर सक

विस्तार
ओप्पो का Oppo Enco Air 2 ईयरबड्स भारतीय बाजार में 2,499 रुपये की कीमत पर उपल्बध है। इसे फ्लिपकार्ट से व्हाइट और ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। Oppo Enco Air 2 की बैटरी को लेकर 24 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। Oppo Enco Air 2 को 13.4mm के कंपोजिट टाइटेनियम प्लेटेड मूविंग क्वाइल दिया गया है जिसे लेकर पहले वाले वर्जन के मुकाबले दोगुने साउंड का दावा किया गया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि Oppo Enco Air 2 खरीदने लायक है या नहीं?
Oppo Enco Air 2 Review: स्पेसिफिकेशन

इसकी फ्रीक्वेंसी रेंज 20Hz से 20,000Hz होगी। इसमें AAC और SBC ब्लूटूथ कोडेक का भी सपोर्ट है। Oppo Enco Air 2 के साथ मिलने वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर दावा किया गया है यह यूजर्स के सुनने की तरीके को एनालाइज करेगा और उसी हिसाब से ऑडियो की क्वॉलिटी करेगा। Oppo Enco Air 2 के साथ टच कंट्रोल मिलेगा जिसका इस्तेमाल कॉलिंग और म्यूजिक प्ले-पॉज के लिए किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस ईयरबड्स में ब्लूटूथ v5.2 मिलेगा और गेमिंग के लिए 94ms तक का लो लैटेंसी मोड मिलेगा।
वाटर रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग

Oppo Enco Air 2 की बैटरी को लेकर 24 घंटे के प्लेबैक का दावा है। प्रत्येक बड्स में 27mAh की बैटरी है जो कि 4 घंटे का बैकअप देती है। चार्जिंग केस में 440mAh की बैटरी है जो कि पांच बार बड्स को फुल चार्ज कर सकती है। चार्जिंग के लिए केस में टाईप-सी पोर्ट मिलेगा। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX4 की रेटिंग मिली है। प्रत्येक बड्स का वजन 39.9 ग्राम है।