24 घंटे बैकअप के साथ Oppo Enco Air 2 भारत में लॉन्च, कीमत 2,499 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 23 Mar 2022 01:28 PM IST
सार

Oppo Enco Air 2 TWS की कीमत 2,499 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से व्हाइट और ब्लू कलर में होगी।

विज्ञापन
Oppo Enco Air 2 launched in India with 24 hours of battery backup price and specifications
Oppo Enco Air 2 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    ओप्पो ने के सीरीज के नए फोन Oppo K10 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Oppo K10 के साथ कंपनी ने Oppo Enco Air 2 ईयरबड्स को भी लॉन्च किया है। Oppo Enco Air 2 TWS की कीमत 2,499 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से व्हाइट और ब्लू कलर में होगी।

    Oppo Enco Air 2 की स्पेसिफिकेशन

    Oppo Enco Air 2 को 13.4mm के कंपोजिट टाइटेनियम प्लेटेड मूविंग क्वाइल दिया गया है जिसे लेकर पहले वाले वर्जन के मुकाबले दोगुने साउंड का दावा किया गया है। इसकी फ्रीक्वेंसी रेंज 20Hz से 20,000Hz होगी। इसमें AAC और SBC ब्लूटूथ कोडेक का भी सपोर्ट है।

    विज्ञापन

    Oppo Enco Air 2 के साथ मिलने वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर दावा किया गया है यह यूजर्स के सुनने की तरीके को एनालाइज करेगा और उसी हिसाब से ऑडियो की क्वॉलिटी करेगा। Oppo Enco Air 2 के साथ टच कंट्रोल मिलेगा जिसका इस्तेमाल कॉलिंग और म्यूजिक प्ले-पॉज के लिए किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस ईयरबड्स में ब्लूटूथ v5.2 मिलेगा और गेमिंग के लिए 94ms तक का लो लैटेंसी मोड मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo Enco Air 2 की बैटरी को लेकर 24 घंटे के प्लेबैक का दावा है। प्रत्येक बड्स में 27mAh की बैटरी है जो कि 4 घंटे का बैकअप देती है। चार्जिंग केस में 440mAh की बैटरी है जो कि पांच बार बड्स को फुल चार्ज कर सकती है।

    चार्जिंग के लिए केस में टाईप-सी पोर्ट मिलेगा। Oppo Enco Air 2 की मदद से आप फोटो भी क्लिक कर सकेंगे। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX4 की रेटिंग मिली है। प्रत्येक बड्स का वजन 39.9 ग्राम है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें