Oppo ने जारी की ColorOS 13 अपडेट वाले फोन की लिस्ट, मिलेंगे कई नई फीचर्स
Reno series सीरीज के Oppo Reno 8 series, Reno 7 series, Reno 6 series, और Reno 5 series और Find X5 series, Find X3 series, Find X2 series, F21 Pro 5G, F21 Pro, F19 Pro+, Oppo K10 5G और Oppo K10 के लिए ColorOS 13 का अपडेट जारी किया जा रहा है।

विस्तार
ओप्पो ने अपने उन सभी फोन की लिस्ट जारी कर दी है जिन्हें एंड्रॉयड 13 आधारित ColorOS 13 का अपडेट मिलने वाला है। इन सभी फोन को इसी महीने यानी मार्च में ही ColorOS 13 का अपडेट मिलेगा। ColorOS 13 अपडेट मिलने वाले फोन की लिस्ट मे Oppo F21s Pro 5G, Oppo F19s, Oppo A77s जैसे कई सारे फोन शामिल हैं, हालांकि कुछ फोन को यह अपडेट पहले ही मिल चुका है। फिलहाल ओप्पो ColorOS 13 का अपडेट Reno series – Reno 8, Reno 7, Reno 6 और Reno 5 के अलावा Oppo Find X5, Find X3 के लिए जारी कर रहा है।
ओप्पे ने ट्वीट करके ColorOS के मार्च अपडेट की टाइमलाइन के बारे में जानकारी दी है। स्टेबल अपडेट के अलावा बीटा अपडेट भी जारी किया जा रहा है। Reno series सीरीज के Oppo Reno 8 series, Reno 7 series, Reno 6 series, और Reno 5 series और Find X5 series, Find X3 series, Find X2 series, F21 Pro 5G, F21 Pro, F19 Pro+, Oppo K10 5G और Oppo K10 के लिए ColorOS 13 का अपडेट जारी किया जा रहा है।
Oppo Reno 6, Reno 5, Reno 5 Marvel Edition, Reno 5F और Reno F19 Pro को भी ColorOS 13 बीटा अपडेट मिल रहा है। Oppo A55 को भी ColorOS 13 Beta अपडेट भारत और इंडोनेशिया में मिल रहा है। Oppo A53s 5G को भारत में ColorOS 13 का अपडेट 3 मार्च से जारी किया जाएगा।
Oppo Reno 5F और F19 Pro को भी ColorOS 13 का स्टेबल अपडेट 30 मार्च से इंडिया और इंडोनेशिया के लिए जारी किया जाएगा। यदि आप भी बीटा अपडेट चाहते हैं तो फोन की सेटिंग में About device जाएं। अब ऊपर की ओर दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करें और अब Trial versions पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरें। इसके बाद आपको अपडेट मिल जाएगा। ColorOS 13 के अपडेट के बाद ओप्पो मोबाइल यूजर्स को एक्वामॉर्फिक डिजाइन थीम कलर, स्पीड और बेटर स्टेबलिटी और अच्छी बैटरी लाइफ मिलेगी। इसके अलावा भी कई सारे नए फीचर्स मिलेंगे।