Oppo का नया स्मार्टफोन लॉन्च, 12 जीबी रैम और लेटेस्ट प्रोसेसर मिलेगा, जानें अन्य फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 11 Jul 2022 05:51 PM IST
सार

ओप्पो ने Oppo A97 5G को फिलहाल घरेलू मार्केट में ही लॉन्च किया है। इस फोन के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज मिलता है।

विज्ञापन
oppo a97 5g smartphone launch with 12GB ram know specifications feature sale july 15 
Oppo A97 5G - फोटो : Jd.com

    विस्तार

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) ने Oppo A97 5G को घरेलू मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह फोन 48 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मिलती है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन दो कलर वेरियंट में आता है।

    ओप्पो ने Oppo A97 5G को फिलहाल घरेलू मार्केट में ही लॉन्च किया है। इस फोन के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,999 युआन (लगभग 23,600 भारतीय रुपये) है। इसे चाइनीज ई-कमर्शियल वेबसाइट Jd.com पर प्री-बुकिंग के लिए लिस्ट किया गया है। इसकी बिक्री 15 जुलाई से शुरू होगी। Oppo A97 5G को दो कलर वेरियंट डीप सी-ब्लू ( Deep Sea Blue) और Quiet Night Black में लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन

    Oppo A97 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित ColorOS 12 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। Oppo A97 5G में 6.66 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले और 90Hz रेफ्रेश रेट दिया गया है, इसका रिजॉल्यूशन (1,080x2,020) है। डिस्प्ले पर एआई की स्मार्ट आई प्रोटेक्शन फीचर दिया गया है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक Dimensity 810 5G प्रोसेसर मिलता है। फोन में 12 जीबी की रैम दी गई है, जिसे 19 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें