इतना सस्ता मिल रहा Oppo का ये शानदार स्मार्टफोन, दमदार कैमरा के साथ मिलती है 8 जीबी की रैम
A96 में 6.59-इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलती है, जो 1080×2412 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर और 8 जीबी की रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है।

विस्तार
ओप्पो ने अपने नए मिड रेंज स्मार्टफोन Oppo A96 की कीमत में भारी कटौती कर दी है। फोन को अब 18,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। Oppo A96 को ओप्पो में इस साल मार्च में ही लॉन्च किया था। फोन को 19,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था अब फोन की कीमत में 1000 रुपये की कटौती की गई है। फोन को सनसेट ब्लू और स्टारी ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।
Oppo A96 की स्पेसिफिकेशन
A96 में 6.59-इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलती है, जो 1080×2412 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। डिस्प्ले पर पांडा ग्लास प्रोटेक्शन और 600 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 के साथ आता है।
Oppo A96 में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर और 8 जीबी की रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।Oppo A96 में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जो 50 मेगापिक्सल प्रायमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Oppo A96 की बैटरी
Oppo A96 में 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। सिक्योरिटी के लिए Oppo A96 में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। फोन की कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमं ब्लूटूथ v5, 4G LTE, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।