Oppo A9 2020 और Oppo A5 2020 भारत में लॉन्च, मिलेंगे चार रियर कैमरे

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 11 Sep 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
Oppo A9 2020 And Oppo A5 2020 With Quad Rear Camera Launch Know Price And Specifications
oppo a9 2020 - फोटो : social media

    चीन की दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) ने भारतीय बाजार में ए9 2020 (Oppo A9 2020) और ए5 2020 (Oppo A5 2020) को लॉन्च किया है। इससे पहले कंपनी ने साफ कर दिया था कि दोनों फोन ग्राहकों के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर उपलब्ध होंगे। वहीं महीने के अंत में ग्राहक ओप्पो ए9 2020 और ओप्पो ए5 2020 स्मार्टफोन को ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे। फीचर्स की बात करें तो कंपनी के दोनों फोन्स में क्वॉड (4) कैमरा सेटअप, पावरफुल बैटरी और दमदार प्रोसेसर मिलेगा। ओप्पो ने इन दोनों स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम समेत 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी है।

    ओप्पो ए9 और ए5 2020 की कीमत और ऑफर्स 

    OPPO A9 2020
    OPPO A9 2020 - फोटो : amazon

    कंपनी ने ओप्पो ए9 और ए5 2020 को दो रैम वेरियंट में पेश किया है जिनमें 4 जीबी और 8 जीबी रैम मिलेगी। वहीं, ओप्पो ए9 के पहले वेरियंट की 16,990 रुपये जबकि दूसरे वेरियंट की 19,990 रुपये कीमत है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को मरीन ग्रीन और स्पेस पर्पल कलर विकल्प के साथ खरीद सकेंगे। वहीं दूसरी ओर ओप्पो ए5 2020 भी 3 जीबी और 4 जीबी रैम ऑप्शन के साथ मिलेगा।

    विज्ञापन

    इसके पहले वेरियंट की कीमत 12,490 रुपये और दूसरे वेरियंट की कीमत 13,990 रुपये है। ग्राहकों को इस ओप्पो ए5 2020 मिरर ब्लैक और व्हाइट विकल्प के साथ मिलेगा। ओप्पो ए9 2020 की सेल अमेजन पर 16 सितंबर से शुरू हो जाएगी। ग्राहकों के लिए कंपनी इस स्मार्टफोन को 19 सितंबर से ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध कराएगी। वहीं, ओप्पो ए5 2020 की सेल 21 सितंबर से अमेजन पर होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऑफर्स की बात करें तो कंपनी ग्राहकों को दोनों स्मार्टफोन की खरीदी पर नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर प्रदान करेगी। एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से इस फोन की खरीदी पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, ग्राहक इस फोन को जीरो डाउन पेमेंट के साथ ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे। वहीं, रिलायंस जियो अपने भी ग्राहकों को इन दोनों फोन पर 7,050 रुपये का कैशबैक और 3.1 टीबी डाटा देगा। इसके अलावा वोडाफोन के ग्राहकों को ओप्पो ए9 और ए5 2020 की खरीदी पर 3,750 रुपये का कैशबैक और 250 जीबी अतिरिक्त डाटा मिलेगा।

    ओप्पो ए9 और ए5 2020 की स्पेसिफिकेशन 

    OPPO A9 2020
    OPPO A9 2020 - फोटो : amazon

    ओप्पो ए9 और ए5 2020 स्मार्टफोन में डुअल नैनो सिम स्लॉट्स के साथ एंड्रॉयड 9 पाई का ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी ने 6.5 इंच की डिस्प्ले दिया है जिसकी प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 प्लस गार्ड मिलेगा। वहीं बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया है।

    ओप्पो ए9 और ए5 2020 का कैमरा 

    OPPO A9 2020
    OPPO A9 2020 - फोटो : amazon

    कंपनी ने ओप्पो ए9 और ए5 के बैक में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया है, लेकिन दोनों में अलग अलग प्राइमरी कैमरे दिए गए है। ओप्पो ए9 2020 में 48 मेगापिक्सल और ओप्पो ए5 2020 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ दोनों फोन के अन्य कैमरों में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी कैमरा की बात करें तो ओप्पो ए9 में 16 मेगापिक्सल और ए5 में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

    ओप्पो ए9 और ए5 2020 की कनेक्टिविटी 

    OPPO A9 2020
    OPPO A9 2020 - फोटो : amazon

    कनेक्टविटी के लिहाज से कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन में 4 वीओएलईटी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, वाई-फाई और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही ओप्पो ए9 और ओप्पो ए5 में 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें