Oppo A78 5G Review: ओप्पो का यह फोन खरीदना चाहिए या नहीं, पांच प्वाइंट में रिव्यू पढ़ें
Oppo A78 5G में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर और 16 जीबी तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। इस रिपोर्ट में हम आपको Oppo A78 5G की डिजाइन और कैमरा सेटअप से लेकर परफॉरमेंस और बैटरी लाइफ तक के बारे में पूरी डिटेल्स देने वाले हैं।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड Oppo ने इस साल के अपने पहले 5G फोन Oppo A78 5G को हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। Oppo A78 5G को 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत और ग्लोइंग ब्लू और ग्लोइंग ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। फोन 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज के सिंगल वेरियंट में आता है। भारत में इसकी बिक्री 18 जनवरी से अमेजन इंडिया और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो गई है। ओप्पो के नए फोन को 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56 इंच एचडी प्लस एलसीडी स्क्रीन के साथ पेश किया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर और 16 जीबी तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। यदि आप ओप्पो के इस फोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो इस रिपोर्ट में हम आपको Oppo A78 5G की डिजाइन और कैमरा सेटअप से लेकर परफॉरमेंस और बैटरी लाइफ तक के बारे में पूरी डिटेल्स देने वाले हैं। आइए इसका रिव्यू जानते हैं...
Oppo A78 5G Review: डिजाइन

ओप्पो ए78 5G के साथ नया और ट्रेंडी डिजाइन मिलता है। इसका डिजाइन प्रीमियम और शानदार है। पहली झलक में Oppo A78 5G काफी बढ़िया लगता है। फोन में मेटल बॉडी डिजाइन मिलता है। फोन के साथ कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर पॉलिश रिंग और बैक साइड पर लाइट्स के शानदार पैटर्न मिलते हैं। पीछे की तरफ मैट फिनिश डिजाइन है और इस पर स्क्रैच और फिंगरप्रिंट भी नहीं आते हैं। डिजाइन के मामले में कंपनी ने अच्छा काम किया है।
साफ शब्दों में कहें तो फोन में कीमत के हिसाब से आकर्षक और बढ़िया डिजाइन मिलता है। फोन में बटन्स और स्पीकर की बात करें तो इसके साथ लेफ्ट साइड में वॉल्यूम रॉकर्स और राइट साइड में पावर बटन मिलता है। पावर बटन फिंगरप्रिंट सेंसर का भी काम करता है। नीचे की तरफ चार्जिंग पोर्ट और ऑडियो जैक है। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर दिया गया है। कुल मिलाकर फोन का डिजाइन आकर्षक और अच्छी बिल्ड के साथ आता है। फोन 7.99 मिमी पतला है और इसका वजन 188 ग्राम है।
Oppo A78 5G Review: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले- 6.56 इंच HD+ LCD, 90Hz रिफ्रेश रेटप्रोसेसर- ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700रियर कैमरा- 50MP+2MPफ्रंट कैमरा - 8MPऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉयड 13स्टोरेज- 8GB+128GBकलर- ग्लोइंग ब्लू और ग्लोइंग ब्लैकबैटरी- 5000 mAh, 33W सुपर वूक चार्जर