Oppo A77 4G की पहली सेल आज, नया वेरियंट भी हुआ लॉन्च
Oppo A77 को अब 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है। फोन की खरीद पर 1,500 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने अपने फोन Oppo A77 4G के नए स्टोरेज वेरियंट को पेश किया है। फोन को अगस्त में ही भारत में लॉन्च किया गया था। फोन को अब 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है, इससे पहले इस फोन को 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया था। Oppo A77 4G की सेल भी आज से शुरू हो गई है। फोन की खरीद पर कंपनी कई ऑफर्स भी दे रही है। फोन के नए वेरियंट को सनसेट ऑरेन्ज और स्काय ब्लू कलर में पेश किया गया है।
Oppo A77 4G के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज को 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन पर आईसीआईसीआई, कोटक महिंद्रा, बैंक ऑफ बड़ौदा और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के कार्ड से खरीदारी करने पर 1,500 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।
Oppo A77 4G की स्पेसिफिकेशन
Oppo A77 4G में 6.56 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित ColorOS 12.1 के साथ ऑक्टा कोर मीडियाटेक Helio G35 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें अल्ट्रा-लीनियर स्टीरियो स्पीकर और सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगर प्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जो 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ आता है। फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी और 33W की सुपर-वूक फास्ट चार्जर का सपोर्ट भी मिलता है।