इस महीने भारत में ओप्पो के दो फोन होंगे लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 16 Apr 2021 03:19 PM IST
सार

Oppo A74 5G को इससे पहले कंबोडिया और थाईलैंड में लॉन्च किया गया है जहां इसकी कीमत 8,999 थाई बहट यानी करीब 21,500 रुपये है।

Oppo A74 5G and Oppo A54 Launch in India Set for April 19 and 20 all you need to know
Oppo A74 5G - फोटो : AMAZON

    विस्तार

    अप्पो इस महीने भारत में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है जिनमें से Oppo A74 5G की लॉन्चिंग 20 अप्रैल को Oppo A54 की लॉन्चिंग 19 अप्रैल को होने वाली है। Flipkart ने Oppo A54 के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दिया है, जबकि Oppo A74 5G की लिस्टिंग अमेजन पर हुई है।

    Oppo A74 5G की कीमत

    Amazon इंडिया ने Oppo A74 5G के पेज को लाइव कर दिया है। अमेजन के पेज पर फोन के फ्रंट की एक फोटो भी है। अमेजन लिस्टिंग के मुताबिक Oppo A74 5G की लॉन्चिंग 20 अप्रैल को दोपहर 12 बजे होगी।

    Oppo A74 5G को इससे पहले कंबोडिया और थाईलैंड में लॉन्च किया गया है जहां इसकी कीमत 8,999 थाई बहट यानी करीब 21,500 रुपये है। वहीं कहा जा रहा है कि भारत में इसकी कीमत 20,000 रुपये से कम होगी। फोन फ्लूइड ब्लैक और फैंटास्टिक पर्पल कलर में खरीदा जा सकेगा।

    Oppo A74 5G की स्पेसिफिकेशन

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक Oppo A74 5G में 90Hz की रिफ्रेश रेट वाली LCD डिस्प्ले मिलेगी जिसकी क्वॉलिटी फुल एचडी प्लस एमोलेड होगी और साइज 6.5 इंच होगी। इसके अलावा इसमें स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर, 6 जीबी और 128 जीबी की स्टोरेज है।

    Oppo A74 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का होगा और अन्य दो लेंस 2-2 मेगापिक्सल के होंगे। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। Oppo A74 5G को भारत में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा।

    Oppo A54 की स्पेसिफिकेशन

    Oppo A54 में भी Oppo A74 5G वाले फीचर्स मिलेंगे। इसमें एंड्रॉयड 10 आधारित ColorOS 7.2 है। इसके अलावा फोन में 6.51 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल होगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर, 4 जीबी LPDDR4x रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है। इसमें चार रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

    और पढ़ें...