ओप्पो ने 50MP कैमरा के साथ पेश किया Oppo A57s स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स
Oppo A57s में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G35 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बैटरी भी मिलती है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो (Oppo) ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Oppo A57s को लॉन्च कर दिया है। हालांकि फोन को यूरोपीयन मार्केट के लिए पेश किया गया है। इस फोन को 2022 में भारत में पेश किए गए Oppo A57 स्मार्टफोन जैसे ही फीचर्स में पेश किया गया है, हालांकि इन दोनों फोन में कुछ अंतर भी हैं। Oppo A57s में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही फोन में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
Oppo A57s को स्काय ब्लू और स्टैरी ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन की कीमत को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन इस फोन की कीमत भारत में पेश किए गए Oppo A57 स्मार्टफोन के आस-पास रहने की उम्मीद है। Oppo A57 फोन को भारत में 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया था।
Oppo A57s में 6.56 इंच की एचडी प्लस IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 1612x720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G35 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।