Oppo A57e: 13,999 रुपये में बड़ी बैटरी और 33W SuperVOOC चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 01 Sep 2022 12:24 PM IST
सार

Oppo A57e की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है और फोन को 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है। ओप्पो ने अपने नए फोन Oppo A57e को भारत में लॉन्च कर दिया है। Oppo A57e को फ्लिपकार्ट से ब्लैक और ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा।

Oppo A57e Price in India with 5000 mah Battery Know Specification Features Images Details in Hindi
Oppo A57e - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    ओप्पो ने अपने नए फोन Oppo A57e को भारत में लॉन्च कर दिया है। Oppo A57e के साथ HD+ डिस्प्ले दी गई है और इसके अलावा ओप्पो के इस नए फोन में मीडियाटेक Helio G35 प्रोसेसर दिया गया है। Oppo A57e में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है। Oppo A57e में 5000mAh की बैटरी भी दी गई है। नया फोन काफी हद तक Oppo A57 (2022) जैसा ही है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से....

    Oppo A57e की कीमत

    Oppo A57e की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है और फोन को 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है। ओप्पो ने अपने नए फोन Oppo A57e को भारत में लॉन्च कर दिया है। Oppo A57e को फ्लिपकार्ट से ब्लैक और ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा।

    Oppo A57e की स्पेसिफिकेशन

    Oppo A57e में एंड्रॉयड 12 के साथ ColorOS 12.1 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.56 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 600 निट्स है। Oppo A57e में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।

    कैमरे की बात करें तो ओप्पो के इस फोन में दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है। कैमरे के साथ नाइटस्केप सेल्फी मोड है।

    Oppo A57e की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.2, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक है। Oppo A57e में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W SuperVOOC की चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें