Oppo A57 जल्द भारत में होगा लॉन्च, फीचर्स हुए लीक, बजट में होगी कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 02 Jun 2022 09:37 AM IST
सार

थाईलैंड में Oppo A57 (2022) के 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 5,499 थाई बात यानी करीब 12,500 रुपये है।

विज्ञापन
Oppo A57 Specifications Price Tipped to launch soon in India
Oppo A57 (2022) - फोटो : Oppo

    विस्तार

    ओप्पो की ए सीरीज के नए फोन Oppo A57 की लॉन्चिंग भारत में जल्द होने वाली है। Oppo A57 के फीचर्स भी लीक हुए हैं। बता दें कि Oppo A57 पहले ही थाईलैंड में लॉन्च हो चुका है और उम्मीद है कि भारत में भी इसे थाईलैंड वाले फीचर्स के साथ ही पेश किया जाएगा। Oppo A57 में मीडियाटेक Helio G35 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम मिलेगी जिसमें वर्चुअल रैम भी शामिल है। कहा जा रहा है कि Oppo A57 के साथ 6.57 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसकी डिजाइन वाटरड्रॉप नॉच वाली है। फोन में 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।

    Oppo A57 (2022) की कीमत

    Oppo A57 (2022) के 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 5,499 थाई बात यानी करीब 12,500 रुपये है। फोन को ग्लोइंग ब्लैक और ग्लोइंग ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। भारतीय बाजार में इस फोन के आने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    Oppo A57 (2022) की स्पेसिफिकेशन

    Oppo A57 (2022) में एंड्रॉयड 12 के साथ ColorOS 12.1 दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 6.56 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। भारत में इस फोन को 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। Oppo A57 (2022) में दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सेल्फी के लिए ओप्पो के इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Oppo A57 (2022) में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS, और USB टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। फोन का वजन 187 ग्राम है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें