Oppo का सस्ता स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 33 वॉट की चार्जिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 22 Jun 2022 09:43 AM IST
सार

फोन में 33W की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें 6.56 इंच की डिस्प्ले और मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है।

विज्ञापन
Oppo A57 2022 Launched in India With Dual Rear Cameras
Oppo A57 (2022) - फोटो : Oppo

    विस्तार

    ओप्पो ने अपने नए और सस्ते स्मार्टफोन Oppo A57 (2022) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले इस फोन को थाईलैंड में लॉन्च किया गया था। फोन में 33W की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें 6.56 इंच की डिस्प्ले और मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है।

    Oppo A57 (2022) की कीमत

    Oppo A57 (2022) की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। फोन की बिक्री कंपनी की वेबसाइट से ग्लोइंग ग्रीन और ग्लोइंग ब्लैक कलर में होगी।

    विज्ञापन

    Oppo A57 (2022) की स्पेसिफिकेशन

    Oppo A57 (2022) में एंड्रॉयड 12 के साथ ColorOS 12.1 दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 6.56 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है और ब्राइटनेस 600 निट्स है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo A57 (2022) में दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए ओप्पो के इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में फेस अनलॉक के अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम, जी, टाईप-सी पोर्ट और ब्लूटूथ 5.3 है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग भी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें