ओप्पो का बजट स्मार्टफोन Oppo A55 भारत में लॉन्च, अमेजन सेल में 3000 रुपये की छूट
Oppo A55 की शुरुआती कीमत 15,490 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,490 रुपये है।

विस्तार
ओप्पो ने अपनी एस सीरीज के फोन Oppo A55 को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। Oppo A55 एक बजट स्मार्टफोन है जिसमें पंचहोल डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा Oppo A55 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी है। Oppo A55 में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। Oppo A55 को दो कलर में पेश किया गया है। फोन की डिजाइन 3D कर्व्ड है।
Oppo A55 की भारत में कीमत
Oppo A55 की शुरुआती कीमत 15,490 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,490 रुपये है। दोनों वेरियंट को रैंबो ब्लू और स्टेरी ब्लैक कलर में अमेजन से तीन अक्तूबर से खरीदा जा सकेगा। सेल में बेस वेरियंट ही मिलेगा, जबकि 128 जीबी मॉडल की बिक्री 11 अक्तूबर से होगी। लॉन्चिंग ऑफर के तहत HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा तीन महीने की अमेजन प्राइम की मेंबरशिप भी मिलेगी।
Oppo A55 की स्पेसिफिकेशन
Oppo A55 में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 है। इसके अलावा इसमें 6.51 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
Oppo A55 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो ओप्पो के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का बोकेह और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरे के साथ 360 डिग्री लाइट का भी सपोर्ट है।
Oppo A55 की बैटरी
कनेक्टिविटी के लिए Oppo A55 में 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
- Asus Vivobook 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च, OLED पैनल और 16GB रैम से है लैस
- 50X जूम और एल्यूमीनियम बॉडी के साथ Motorola edge 20 pro भारत में लॉन्च
- रेडमी की बजट सेगमेंट में एक और एंट्री, चुपके से लॉन्च हुआ Redmi Note 10 Lite
- Fairphone 4 Launch: दुनिया का सबसे टिकाऊ स्मार्टफोन लॉन्च, पांच साल की मिलेगी वारंटी