OPPO A33 2020 18वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 Oct 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
Oppo A33 2020 launched in India at Rs 11990 know specifications
Oppo A33 2020 - फोटो : AMAR UJALA

    ओप्पो ने OPPO A33 को ग्लोबल बाजार में लॉन्च करने के बाद भारत में भी लॉन्च कर दिया है। OPPO A33 एक बजट स्मार्टफोन है जो कि प्रीमियम डिजाइन, 90Hz रिफ्रेश रेट वाली पंचहोल डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। OPPO A33 मूनलाइट ब्लैक और मिंट क्रीम वेरियंट में मिलेगा। आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में...

    OPPO A33 2020 की कीमत और उपलब्धता

    OPPO A33 की कीमत 11,990 रुपये है और यह फोन सिर्फ एक ही वेरियंट में मिलेगा जो कि 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। फोन की बिक्री तमाम ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से शुरू हो गई है।

    विज्ञापन

    Oppo A33 2020 की स्पेसिफिकेशन

    Oppo A33 में एंड्रॉयड 10 आधारित ColorOS 7.2 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले की स्टाइल पंचहोल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी की तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo A33 2020 का कैमरा

    Oppo A33 2020 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का मेन लेंस है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    Oppo A33 2020 की बैटरी

    ओप्पो के इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 18वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में डुअल स्टेरियो स्पीकर भी दिया गया है। इसके अलावा फोन में ब्लूटूथ v5, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई और 4जी जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें