Oppo A31 (2020) स्मार्टफोन 6GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 14 May 2020 09:39 AM IST
सार

ओप्पो ए31 2020 का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्चइससे पहले कंपनी ने फरवरी में इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट को भारतीय बाजार में उतारा था

Oppo A31 2020 smartphone launched know price and specifications
oppo a31 2020 - फोटो : TechpopX-twitter

    विस्तार

    चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) ने 27 फरवरी 2020 को ए31 2020 (Oppo A31 2020) के 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट को भारत में लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को भारतीय बाजार में उतारा है। आपको बता दें कि कंपनी इस वेरिएंट को मार्च में पेश करने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसके लॉन्चिंग कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा था।

    ओप्पो ए31 2020 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,990 रुपये है। इस स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक साइट के साथ-साथ अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। हालांकि, इस स्मार्टफोन की डिलीवरी भारत सरकार द्वारा तय किए ग्रीन और ऑरेंज जोन में होगी।

    ओप्पो ए31 2020 में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम के साथ मीडियाटेक हीलियो पी35 एसओसी का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पर आधारित कलर 6.1.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें