बजट स्मार्टफोन Oppo A16K जनवरी में भारत में होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 30 Dec 2021 01:59 PM IST
सार

आधिकारिक कीमत के बात करें तो इसकी जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी, लेकिन फोन को इससे पहले फिलिपींस में Oppo A16K को 6,999 फिलीपीनी पेसो यानी करीब 10,350 रुपये में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Oppo A16K set to launch in India Launch in January price Specifications
Oppo A16K - फोटो : Oppo

    विस्तार

    Oppo A16K की लॉन्चिंग भारतीय बाजार में अगले एक-दो सप्ताह में होने वाली है। ओप्पो ने अभी तक तो आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी के दूसरे सप्ताह में Oppo A16K भारत में लॉन्च होगा। Oppo A16K को भारत में मीडियाटेक प्रोसेसर और वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा।

    Oppo A16K की कीमत

    आधिकारिक कीमत के बात करें तो इसकी जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी, लेकिन फोन को इससे पहले फिलिपींस में Oppo A16K को 6,999 फिलीपीनी पेसो यानी करीब 10,350 रुपये में लॉन्च किया गया है। ऐसे में भारतीय बाजार में भी इसे इसी कीमत के करीब लॉन्च किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    Oppo A16K की स्पेसिफिकेशन

    Oppo A16K में एंड्रॉयड 11 के साथ ColorOS 11.1 Lite है। फोन में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1600x720 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। डिस्प्ले के साथ आई-केयर का भी सपोर्ट है। इसमें मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर, 3 जीबी LPDDR4X रैम और 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo A16K का कैमरा

    Oppo A16K में सिंगल रियर कैमरा है जो कि 13 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। बता दें कि Oppo A16 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

    Oppo A16K की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए Oppo A16K में डुअल बैंड-फाई, ब्लूटूथ v5, 3.5mm का हेडफोन जैक, जीपीएस और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। फोन में 4230mAh की बैटरी है जो कि 5V/2A की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरे के साथ सुपर पावर सेविंग मोड है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें