Oppo का यह स्मार्टफोन भारत में हुआ 1,000 रुपये सस्ता, जानें नई कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 26 Apr 2022 09:22 AM IST
सार

Oppo A16K के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत अब 10,990 रुपये हो गई है जो कि पहले 11,990 रुपये थी, वहीं OPPO A16K के बेस वेरियंट यानी 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत अब 9,990 रुपये हो गई है।

Oppo A16K Price in India Cut by Up to Rs 1,000 all details here
OPPO A16K - फोटो : amarujala

    विस्तार

    ओप्पो इंडिया ने इसी साल जनवरी में Oppo A16K को लॉन्च किया है। Oppo A16K एक बजट फोन है। जनवरी 2022 में Oppo A16K को भारत में 10,490 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब Oppo A16K की कीमत में 1,000 रपये की कटौती हुई है। फोन के दोनों वेरियंट को अब सस्ते में खरीदा जा सकेगा। Oppo A16K में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 Lite है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर है। ओप्पो के इस फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा और 4230mAh की बैटरी है।

    ppo A16K के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत अब 10,990 रुपये हो गई है जो कि पहले 11,990 रुपये थी, वहीं OPPO A16K के बेस वेरियंट यानी 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत अब 9,990 रुपये हो गई है जो कि पहले 10,490 रुपये थी। फोन को ब्लू, व्हाइट और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।

    Oppo A16K में एंड्रॉयड 11 के साथ ColorOS 11.1 Lite है। फोन में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1600x720 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। डिस्प्ले के साथ आई-केयर का भी सपोर्ट है। इसमें मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर, 3 जीबी LPDDR4X रैम और 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें