ओप्पो का बजट स्मार्टफोन Oppo A16K हुआ लॉन्च, कीमत 11 हजार रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 08 Nov 2021 01:21 PM IST
सार

Oppo A16K में सिंगल रियर कैमरा है जो कि 13 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। बता दें कि Oppo A16 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

विज्ञापन
Oppo A16K Launched With MediaTek Helio G35 Chipset and 4230mAh Battery
Oppo A16K - फोटो : Oppo

    विस्तार

    ओप्पो ने अपने नए और बजट स्मार्टफोन Oppo A16K को फिलीपींस में लॉन्च कर दिया है। Oppo A16K एक बजट स्मार्टफोन है जो कि Oppo A16 का अपग्रेडेड वर्जन है। Oppo A16K के साथ वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर और सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

    Oppo A16K की कीमत और उपलब्धता

    Oppo A16K के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,999 फिलीपींस पेसो यानी करीब 10,300 रुपये है। Oppo A16K को ब्लैक और ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। भारतीय बाजार में Oppo A16K की उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसी साल सितंबर में Oppo A16 को भारत में 13,990 रुपये में लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन

    Oppo A16K की स्पेसिफिकेशन

    Oppo A16K में एंड्रॉयड 11 के साथ ColorOS 11.1 Lite है। फोन में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1600x720 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। डिस्प्ले के साथ आई-केयर का भी सपोर्ट है। इसमें मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर, 3 जीबी LPDDR4X रैम और 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo A16K का कैमरा

    Oppo A16K में सिंगल रियर कैमरा है जो कि 13 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। बता दें कि Oppo A16 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

    Oppo A16K की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए Oppo A16K में डुअल बैंड-फाई, ब्लूटूथ v5, 3.5mm का हेडफोन जैक, जीपीएस और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। फोन में 4230mAh की बैटरी है जो कि 5V/2A की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरे के साथ सुपर पावर सेविंग मोड है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें