Oppo A11s Launch: 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ Oppo A11s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ओप्पो ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Oppo A11s को लॉन्च कर दिया है। Oppo A11s की लॉन्चिंग चीन में हुई है। Oppo की A सीरीज के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा इसमें पंचहोल डिस्प्ले दी गई है। Oppo A11s में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। नया फोन Oppo A11 का अपग्रेडेड वर्जन है जिसे 2019 में लॉन्च किया गया था।
Oppo A11s की कीमत
Oppo A11s की शुरुआती कीमत 999 चीनी युआन यानी करीब 11,800 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट मिलेगा। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,199 चीनी युआन यानी करीब 14,100 रुपये है। फोन की ओप्पो चाइनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
Oppo A11s की स्पेसिफिकेशन
Oppo A11s में एंड्रॉयड 10 आधारित ColorOS 7.2 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU और 8 जीबी तक रैम है।
Oppo A11s का कैमरा
ओप्पो के इस फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस भी 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Oppo A11s की बैटरी
Oppo A11s में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5, GPS/A-GPS, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का एक हेडफोन जैक है। फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।