OnePlus TV 50 Y1S Pro TV: 4K रिजॉल्यूशन और डॉल्बी ऑडियो के साथ भारत में लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 04 Jul 2022 03:37 PM IST
सार

OnePlus TV 50 Y1S Pro के साथ 10 बिट कलर डेफ्थ दिया गया है। इसके अलावा इसके साथ HDR10+, HDR10 और HLG फॉर्मेट का सपोर्ट है। इसके साथ एंड्रॉयड टीवी और लो लैटेंसी मोड भी मिलेगा।

विज्ञापन
OnePlus TV 50 Y1S Pro launched in India with 4K Viewing price and specifications
OnePlus TV 50 Y1S Pro - फोटो : amarujala

    विस्तार

    OnePlus TV 50 Y1S Pro टीवी भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का नया 4K स्मार्ट TV है। OnePlus TV 50 Y1S Pro के साथ 10 बिट कलर डेफ्थ दिया गया है। इसके अलावा इसके साथ HDR10+, HDR10 और HLG फॉर्मेट का सपोर्ट है। इसके साथ एंड्रॉयड टीवी और लो लैटेंसी मोड भी मिलेगा। OnePlus TV 50 Y1S Pro का मुकाबाला Xiaomi Redmi X50 टीवी के साथ होगा जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया है।

    OnePlus TV 50 Y1S Pro की कीमत

    OnePlus TV 50 Y1S Pro की कीमत 32,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री 7 जुलाई से अमेजन इंडिया के अलावा वनप्लस के स्टोर से शुरू होगी। Axis बैंक के कार्ड के साथ 3,000 रुपये की छूट मिलेगी।

    विज्ञापन

    OnePlus TV 50 Y1S Pro की स्पेसिफिकेशन

    OnePlus TV 50 Y1S Pro में एंड्रॉयड टीवी 10.0 है। इसके साथ 50 इंच की 4के स्क्रीन मिलेगी जिसके साथ HDR10+, HDR10 और HLG का भी सपोरो्ट है। टीवी के साथ Gamma इंजन प्री-लोडेड मिलेगा। इसके साथ MEMC का भी सपोर्ट है। इस टीवी में MultiCast और Google Duo भी मिलेगा। टीवी के साथ 24W का स्पीकर मिलेगा जिसमें डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट है। इस टीवी को वनप्लस के स्मार्टफोन से भी कंट्रोल किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    OnePlus TV 50 Y1S Pro में क्रोमकास्ट भी मिलेगा। टीवी के साथ गूगल असिस्टेंट भी है। इसमें अमेजन एलेक्सा का भी सपोर्ट है। इस टीवी में 2 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ v5.0, तीन HDMI 2.1, दो USB 2.0 और एक RJ45 इथरनेट का सपोर्ट है। OnePlus TV 50 Y1S Pro में गेम मोड भी मिलेगा। टीवी में किड्स मोड भी है। OnePlus Buds और OnePlus Buds Pro दोनों बड्स टीवी के साथ ऑटोमेटिक कनेक्ट हो सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें