वनप्लस 6टी की लांचिंग से पहले OnePlus 6 के ग्राहकों को मिला बड़ा तोहफा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 24 Sep 2018 03:43 PM IST
OnePlus to released Android 9 Pie updates to OnePlus 6 before Oneplus 6T Launch
oneplus 6 android pie

    OnePlus के नए फ्लैगशिप वनप्लस 6टी को लेकर लगातार लीक रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। अब कंपनी ने वनप्लस 6टी की लांचिंग से पहले इसी साल लांच हुए फ्लैगशिप वनप्लस 6 के ग्राहकों के लिए एंड्रॉयड पाई 9.0 का अपडेट जारी कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि वनप्लस में मौजूद Oxygen O का वर्जन एंड्रॉयड पाई के साथ अपडेट हो जाएगा। बता दें कि वनप्लस अपने सभी स्मार्टफोन में एंड्रॉयड आधारित Oxygen OS देता है।

    कंपनी के बयान के मुताबिक वनप्लस 6 के कुछ ही यूजर्स को एंड्रॉयड पाई का अपडेट मिलेगा, ताकि कोई बग आए तो उस कंट्रोल किया जा सके। बग को फिक्स किए जाने के बाद सभी यूजर्स के लिए एंड्रॉयड पाई का अपडेट जारी होगा। वनप्लस की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक VPN का इस्तेमाल करते हुए एंड्रॉयड पाई डाउनलोड करने पर यह काम नहीं करेगा। साथ ही कंपनी ने ग्राहकों से एंड्रॉयड पाई के अपडेट को लेकर फीडबैक भी मांगा है।

    एंड्रॉयड पाई के अपडेट से मिलने वाले फायदे

    नए अपडेट के बाद वनप्लस 6 के यूजर्स को नया इंटरफेस मिलेगा और साथ ही नया गेस्चर नेविगेशन मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को नया कलर ऑप्टिमाइजेशन भी मिलेगा। कंपनी नए अपडेट के साथ ग्राहकों को गेमिंग के लिए भी कुछ नए फीचर्स देगी।

    अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus 6T में 6.4 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले के साथ नॉच मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने ही पुष्टि कर दी है कि वनप्लस 6टी में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा, हालांकि वनप्लस इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को स्क्रीन अनलॉक के नाम से प्रसारित करेगा। नए फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 6 जीबी/8 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें