OnePlus 9 सीरीज के लिए कंपनी ने बंद किया OxygenOS 12 का अपडेट, जानें कारण

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 11 Dec 2021 01:15 PM IST
सार

शिकायत के मुताबिक इस अपडेट के साथ कई सारे फीचर्स गायब कर दिए गए हैं। OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro के लिए पिछले सप्ताह ही OxygenOS 12 का अपडेट जारी किया गया है।

विज्ञापन
OnePlus Suspends Rollout of OxygenOS 12 Update for OnePlus 9 and OnePlus 9 Pro
OnePlus 9 Series - फोटो : amarujala

    विस्तार

    OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro के लिए कंपनी ने OxygenOS 12 का अपडेट बंद कर दिया है। OxygenOS 12 के अपडेट के बाद कई यूजर्स को परेशानी हो रही थी जिसके बाद कंपनी ने यह फैसला लिया है। कई यूजर्स ने शिकायत की थी कि OxygenOS 12 के अपडेट के साथ वे फीचर्स नहीं मिले हैं जिनका वादा किया गया था। शिकायत के मुताबिक इस अपडेट के साथ कई सारे फीचर्स गायब कर दिए गए हैं। OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro के लिए पिछले सप्ताह ही OxygenOS 12 का अपडेट जारी किया गया है।

    एंड्रॉयड पुलिस की एक रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus ने OxygenOS 12 के अपडेट को लेकर कहा है कि उसे इस बग के बारे में जानकारी है और इसे ठीक करने के लिए टीम काम कर रही है। बग के ठीक हो जाने के बाद फिर से OxygenOS 12 का अपडेट जारी किया जाएगा। कंपनी ने One UI 4.0 का अपडेट भी फिलहाल रोक दिया है।

    विज्ञापन

    नया अपडेट एंड्रॉयड 12 पर आधारित है। जिन यूजर्स को OxygenOS 12 का अपडेट मिला है उनके फोन से हाइबरनेशन, माइक्रोफोन और कैमरा इंडिकेटर गायब हो गए हैं। इसके अलावा एप्रॉक्सिमेट लोकेशन भी गायब है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    OnePlus 9 सीरीज को इसी साल मार्च में लॉन्च किया गया है। OnePlus 9 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं जिनमें OnePlus 9, OnePlus 9 Pro, OnePlus 9R शामिल हैं। OnePlus 9 सीरीज का कैमरा स्वीडिश कैमरा ब्रांड Hasselblad के सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ है। OnePlus 9, OnePlus 9 Pro में स्नैपड्रैगन 888 प्रोससर दिया गया है। इसके अलावा इन दोनों फोन में 120Hz की डिस्प्ले दी गई है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें