OnePlus स्मार्टफोन में लगी आग, स्विच ऑफ करके रखा था फोन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 05 Jul 2019 09:59 AM IST
OnePlus Smartphone catches fire, company says it is looking into matter
OnePlus Smartphone catches fire - फोटो : Chaiti Narula/twitter

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस की पहचान कम कीमत में प्रीमियम और दमदार फोन बनाने की है। अभी हाल ही में कंपनी ने वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो लॉन्च किए हैं। कंपनी इन दोनों फोन की लॉन्चिंग का जश्न ही मना रही थी कि इसी बीच एक ऐसी खबर आई है जो कंपनी को परेशान कर सकती है।

    दरअसल वनप्लस राहुल हिमालियन नाम के एक यूजर ने वनप्लस के फोन में आग लगने की शिकायत की है। यूजर का कहना है कि उसका वनप्लस फोन बंद करके रखा हुआ था, तभी उसमें आग लग गई। खास बात यह है कि फोन चार्जिंग में भी लगा था। राहुल ने इसकी शिकायत वनप्लस को ई-मेल के जरिए भी भेजी है।

    राहुल की शिकायत के मुताबिक यह घटना 3 जलाई की है जब रात के करीब 3.15 बजे उनके फोन में आग लग गई है। इसके बाद राहुल ने फोन को पानी में डालकर उसमें लगी आग बुझाई। राहुल का दावा है कि यदि फोन को पानी में नहीं डाला जाता तो वह फट भी सकता था। राहुल के पास वनप्लस वन फोन था।

    राहुल के अनुसार उनका फोन 5 साल पुराना है। उन्होंने फोन में आग लगने को लेकर वनप्लस और अमेजन को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं वनप्लस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्वीट करके जवाब दिया है और कहा है कि वह उसकी क्रिटिकल एस्केलेशन टीम इस मामले की जांच कर रही है।

    और पढ़ें...