OnePlus भी करेगा टैबलेट मार्केट में एंट्री, शाओमी, रियलमी और सैमसंग से होगा कड़ा मुकाबला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 06 May 2022 11:30 AM IST
सार

OnePlus Pad एक प्रीमियम टैबलेट होगा जिसका मुकाबला शाओमी से लेकर एपल और सैमसंग जैसी कंपनियों के टैब से होगा।

विज्ञापन
OnePlus Pad tablet to launch in India Soon price and features leaked
OnePlus Pad - फोटो : @techdroider

    विस्तार

    शाओमी और रियलमी ने हाल ही में भारत में अपने टैब लॉन्च किए हैं। अब खबर है कि OnePlus भी टैब मार्केट में एंट्री करने की तैयारी कर रहा है। OnePlus का टैब OnePlus Pad के नाम से सबसे पहले भारत में लॉन्च होगा। OnePlus के टैब को ट्रेडमार्क साइट पर देखा गया है, हालांकि अभी ट्रेडमार्क क्लियरेंस नहीं मिली है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि OnePlus के टैब की टेस्टिंग भी चल रही है। OnePlus Pad को पिछले साल यूरोपियन यूनियन इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी ऑफिस (EUIPO) की वेबसाइट पर भी देखा गया था।

    OnePlus Pad की स्पेसिफिकेशन को लेकर तो फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन सामने आई कुछ लीक रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus Pad एक प्रीमियम टैबलेट होगा जिसका मुकाबला शाओमी से लेकर एपल और सैमसंग जैसी कंपनियों के टैब से होगा।

    विज्ञापन

    OnePlus Pad को एंड्रॉयड 12 के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा इस टैब में 12.4 इंच की OLED डिस्प्ले होगी जिसका रिजॉल्यूशन फुल एचडी होगा, हालांकि डिस्प्ले के साथ हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट होगा या नहीं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    OnePlus Pad के साथ स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर मिलेगा जिसके साथ 6 जीबी रैम का सपोर्ट होगा। OnePlus Pad में 10900mAh की बैटरी मिल सकती है जिसके साथ 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। इस टैब में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। OnePlus Pad की शुरुआती कीमत 34,500 रुपये हो सकती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें