OnePlus Open: जल्द मार्केट में एंट्री करेगा वनप्लस का पहला फोल्डेबल फोन, कंपनी ने दी जानकारी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 27 Jul 2023 02:58 PM IST
सार

कंपनी ने अपने पहले फोल्डेबल फोन की घोषणा मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में की थी, फिर इस फोन की पहली झलक OnePlus 11 के लॉन्च इवेंट पर देखने मिली थी।

विज्ञापन
OnePlus Open First Foldable Phone may launch in india know features
OnePlus Open फोल्डेबल ओप्पो फाइंड एन2 का एडवांस्ड वर्जन हो सकता है। - फोटो : Oppo

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस अपने पहले फोल्डेबल के साथ जल्द मार्केट में एंट्री करने वाला है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में इसकी ओर इशारा किया है। वनप्लस के पहले फोल्डेबल फोन का नाम OnePlus Open होने वाला है। कंपनी ने कहा कि हम तब खुलते हैं जब अन्य लोग मोड़ते हैं। बता दें कि वनप्लस के पहले फोल्डेबल फोन की पहली झलक OnePlus 11 के लॉन्च इवेंट पर देखने मिली थी।

    वनप्लस ने अपने पहले फोल्डेबल फोन के नाम की ऑफिशियल घोषणा कर दी है। कंपनी ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए कहा कि हम तब खुलते हैं जब अन्य लोग मोड़ते हैं। यह कंपनी के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन की ओर इशारा करता है। हालांकि, कंपनी ने कुछ भी पुष्टि नहीं की है, लेकिन काफी हद तक अनुमान लगाया जा रहा है कि वनप्लस फोल्डेबल फोन को "वनप्लस ओपन" कहा जाएगा। उम्मीद है कि आगामी फोन, गूगल पिक्सल फोल्ड के साथ बाजार में सैमसंग के लेटेस्ट फोल्डेबल फोन को चुनौती देगा।

    विज्ञापन

    वनप्लस के फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में कई लीक और अफवाहें सामने आ रही हैं। कंपनी ने इस फोन की घोषणा मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में की थी, फिर इस फोन की पहली झलक OnePlus 11 के लॉन्च इवेंट पर देखने मिली थी। अब एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन 29 अगस्त को पेश किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिपोर्ट की मानें तो यह फोल्डेबल ओप्पो फाइंड एन2 का एडवांस्ड वर्जन हो सकता है। इसके आउटवर्ड फोल्डिंग डिजाइन के साथ आने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स में यह भी सुझाव दिया गया है कि फोल्डेबल फोन ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इस फोन को पहले घरेलू मार्केट में पेश किया जा सकता है, फिर भारत और अमेरिका सहित अन्य मार्केट में पेश किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें