OnePlus Nord का नया कलर वेरिएंट ऑनलाइन हुआ स्पॉट, जानें कीमत
वनप्लस नॉर्ड का नया कलर वेरिएंट हुआ स्पॉटयूजर्स को मिल सकता है Gray Ash कलरशुरुआती कीमत है 24,999 रुपये

विस्तार
दिग्गज टेक कंपनी वनप्लस (OnePlus) ने हाल ही में अपने किफायती स्मार्टफोन वनप्लस नॉर्ड (OnePlus) को भारत में लॉन्च किया था। अब इस स्मार्टफोन के नए कलर वेरिएंट Gray Ash को ऑक्सीजन ओएस कोड कस्टम रोम पर स्टॉप किया गया है। इस बात की जानकारी एक्सडीए की रिपोर्ट से मिली है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस नए कलर वेरिएंट की लॉन्चिंग को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन के ब्लू मार्बल और ग्रे Onyx कलर वेरिएंट की सेल भारत में चार अगस्त से शुरू होगी।
एक्सडीए की रिपोर्ट के मुताबिक, टेक विशेषज्ञों ने ऑक्सीजन ओएस के अंदर इंजीनियरिंग मोड एप का विश्लेषण करने के दौरान वनप्लस नॉर्ड के नए कलर वेरिएंट को स्पॉट किया है। अब अगर यह कलर वेरिएंट लॉन्च होता है, तो वनप्लस नॉर्ड तीन कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उपलब्ध होगा।
इस फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 27,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 29,999 रुपये है। 8 जीबी और 12 जीबी रैम वेरियंट की बिक्री चार अगस्त से अमेजन इंडिया और वनप्लस की साइट से होगी, जबकि 6 जीबी रैम वेरियंट सितंबर में उपलब्ध होगा।