8GB रैम और Snapdragon प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा OnePlus का यह सस्ता फोन, बेंचमार्किंग साइट पर हुआ स्पॉट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 30 May 2023 09:57 PM IST
सार

गीकबेंच लिस्टिंग में वनप्लस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर CPH2513 के साथ दिखाया गया है। यही मॉडल नंबर हाल ही में Google Play कंसोल साइट पर दिखाई दिया था और तब इसे OnePlus Nord N30 5G से जुड़ा माना जा रहा था।

विज्ञापन
OnePlus Nord N30 5G may launch soon Specifications Leaked via Geekbench Listing know details
OnePlus Nord N30 5G - फोटो : OnePlus

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस अपने सस्ते फोन OnePlus Nord N30 5G को जल्द लॉन्च कर सकता है। फोन को गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है। इस फोन को OnePlus Nord N20 5G के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जा सकता है। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, फोन को ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 और 8 जीबी रैम सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। वनप्लस नॉर्ड एन30 5जी को अमेरिकी बाजार में वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

    OnePlus Nord N30 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन

    गीकबेंच लिस्टिंग में वनप्लस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर CPH2513 के साथ दिखाया गया है। यही मॉडल नंबर हाल ही में Google Play कंसोल साइट पर दिखाई दिया था और तब इसे OnePlus Nord N30 5G से जुड़ा माना जा रहा था। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन को ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस किया जाएगा।

    विज्ञापन

    यह 2.21GHz की अधिकतम क्लॉक स्पीड के साथ दो CPU कोर और 1.80GHz पर कैप्ड छह कोर दिखाता है। ये CPU स्पीड स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के जैसी है। साइट यह भी दिखाती है कि फोन में 7.23GB मेमोरी है। यानी फोन को 8GB रैम से लैस किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बेंचमार्क लिस्टिंग के अनुसार, OnePlus Nord N30 5G को एंड्रॉयड 13 के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन के अमेरिका में OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च होने की उम्मीद है। इस फोन को भारत में अप्रैल में 19,999 रुपये के शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। इस कीमत पर 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मॉडल मिलता है।

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G

    वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5जी में 6.72 इंच का फुल एचडी एलसीडी डिस्प्ले है, जिसके साथ डायनामिक रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह एक स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 8GB LPDDR4X रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

    फोन में एक ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट पैक की गई है। फोन में 108 मेगापिक्सल सैमसंग HM6 प्राइमरी सेंसर और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मिलता है। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 5,000mAh की बैटरी और 67W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें