50 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ OnePlus Nord N30 5G हुआ लॉन्च, मिलेगा स्नैपड्रैगन का यह प्रोसेसर
OnePlus Nord N30 5G में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 50W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, GPS, WiFi 802.11 a/b/g/n/ac और ब्लूटूथ v5.1 का सपोर्ट है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।

विस्तार
वनप्लस ने अपने नए फोन OnePlus Nord N30 5G को अमेरिका में लॉन्च कर दिया है। नया फोन OnePlus Nord N20 5G का अपग्रेडेड वर्जन है। OnePlus Nord N30 5G को वनप्लस की अमेरिकी साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। OnePlus Nord N30 5G में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 50W SuperVOOC वायर फास्ट चार्जिंग मिलती है।
OnePlus Nord N30 5G को 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज में लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 299.99 डॉलर यानी करीब 24,800 रुपये है। फोन को क्रोमेटिक ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है।
OnePlus Nord N30 5G के साथ 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले के साथ sRGB, डिस्प्ले P3 और डार्क मोड मिलेगा। फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 619 GPU, 8 जीबी LPDDR4X रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित OxygenOS 13 मिलता है।
- WWDC 2023: Apple ने लॉन्च किया iOS 17, बदल जाएगा आईफोन इस्तेमाल का तरीका, जानें इसके टॉप-6 फीचर्स
- Apple WWDC 2023: एपल का नया धमाका Vision Pro, दुनिया का सबसे पतला 15 इंच का MacBook Air भी लॉन्च
- Microsoft 365 Down: माइक्रोसॉफ्ट 365 का सर्वर डाउन, यूजर्स को हो रही परेशानी; स्टोर में भी आ रही दिक्कत
- सावधान: दिल्ली पुलिस के नाम पर हो रही ठगी, मांगी जा रही आधार, एटीएम पिन जैसी जानकारी