OnePlus Nord N200 5G के फीचर्स लीक, कम कीमत में मिल सकता है बहुत कुछ

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 15 Jun 2021 10:26 AM IST
सार

OnePlus Nord N200 में 5G, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, NFC, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जो कि 18W का फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।

विज्ञापन
OnePlus Nord N200 5G Specifications Leaked to launch soon details here
OnePlus Nord N200 5G - फोटो : evanblass/twitter

    विस्तार

    वनप्लस ने हाल ही में भारत में नॉर्ड सीरीज के नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया है और अब खबर है कि कंपनी OnePlus Nord N200 5G को भी जल्द ही लॉन्च करने वाली है। OnePlus Nord N200 5G की सभी फीचर्स लीक हो गए हैं। कहा जा रहा है कि यह कंपनी का नॉर्ड सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा। लीक रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus Nord N200 5G को क्वॉलकॉम के सबसे सस्ते 5जी प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 480 के साथ लॉन्च किया जाएगा।

    सामने आई जानकारी के मुताबिक OnePlus Nord N200 5G को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी मिलेगी और मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाने योग्य स्टोरेज मिलेगी। कंपनी के सीईओ पिट लाऊ ने फोन की एक तस्वीर भी शेयर की है।

    विज्ञापन

    OnePlus Nord N200 5G की स्पेसिफिकेशन

    जानेमाने टिप्सटर Evan Blass (@evleaks) ने फोन के फीचर्स की पूरी लिस्ट ट्विटर पर शेयरकी है। फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.49 इंच की 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली LCD डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 619 GPU, 4 जीबी LPDDR4x रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो OnePlus Nord N200 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का होगा जिसका अपर्चर f/2.2 होगा। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का लेंस मिलेगा।

    कहा जा रहा है कि OnePlus Nord N200 में 5G, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, NFC, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जो कि 18W का फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें