OnePlus के दमदार फोन की पहली सेल का एलान, मिलेगा कम कीमत में खरीदने का मौका

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 01 Aug 2023 12:46 PM IST
सार

OnePlus Nord CE 3 5G को स्नैपड्रैगन 782G प्रोसेसर, Sony IMX890 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 5000 एमएएच बैटरी से लैस किया गया है।

OnePlus Nord CE 3 5G Sale Date in India Confirmed know price discount and specifications
OnePlus Nord CE 3 5G - फोटो : OnePlus

    विस्तार

    वनप्लस ने अपने लेटेस्ट फोन OnePlus Nord CE 3 5G को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया है। इस फोन को वनप्लस नॉर्ड बड्स 2आर के साथ लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने भारत में Nord CE 3 की पहली बिक्री की तारीख की घोषणा कर दी है। लॉन्चिंग के करीब एक महीने बाद फोन को सेल के लिए उपलब्ध किया जाएगा। फोन की पहली सेल 4 अगस्त से शुरू होने वाली है। बता दें कि इस फोन को स्नैपड्रैगन 782G प्रोसेसर, Sony IMX890 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 5000 एमएएच बैटरी से लैस किया गया है।

    वनप्लस नॉर्ड सीई 3 को एक्वा सर्ज और ग्रे शिमर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन 4 अगस्त दोपहर 12 बजे से खरीदारी के लिए उपलब्ध होगा। फोन को अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। Nord CE 3 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 26,999 रुपये और 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये है। फोन के साथ 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा।

    OnePlus Nord 3 को 6.74 इंच एमोलेड डिस्प्ले से लैस किया गया है। डिस्प्ले के साथ 1080p रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ और सिक्योरिटी के लिए ड्रैगनट्रेल ग्लास का सपोर्ट मिलता है। फोन में 782G प्रोसेसर और 12 जीबी LPDDR5X रैम के साथ 256 जीबी UFS3.1 इंटरनल स्टोरेज पैक की गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें