OnePlus Nord CE 2 Lite 5G: OnePlus का सबसे सस्ता फोन भारत में लॉन्च, कीमत 20 हजार रुपये से भी कम
भारत में लॉन्च होने वाला यह कंपनी का सबसे सस्ता फोन है। OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को भारत में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है।

विस्तार
वनप्लस ने अपने सस्ते स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। भारत में लॉन्च होने वाला यह कंपनी का सबसे सस्ता फोन है। OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को भारत में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में AI सपोर्ट के साथ तीन रियर कैमरे भी दिए गए हैं जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है।
OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की कीमत 21,999 रुपये रखी गई है। फोन को ब्लैक डस्क और ब्लू टाइड कलर में खरीदा जा सकता है। फोन की बिक्री अमेजन के अलावा रिटेल स्टोर से 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे होगी।
OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित OxygenOS 12.1 है। इसमें 6.59 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस है। फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 619 GPU, 8 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है।