OnePlus Nord CE 2 Lite 5G इस महीने के अंत तक भारत में होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 11 Apr 2022 04:44 PM IST
सार

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी। कंपनी ने टीजर के साथ फोन का एक स्क्रैच भी जारी किया है। टिप्स्टर मुकुल शर्मा के मुताबिक OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के साथ OnePlus 10R 5G और OnePlus Ace भी लॉन्च किए जाएंगे।

विज्ञापन
OnePlus Nord CE 2 Lite 5G India Launch Date Set for April 28
OnePlus Nord CE 2 Lite 5G - फोटो : OnePlus

    विस्तार

    वनप्लस नॉर्ड सीरीज के तहत OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को 28 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को हाल ही में कुछ सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया है। OnePlus Nord CE 2 Lite 5G, इसी साल फरवरी में लॉन्च हुए OnePlus Nord CE 2 5G का डाउनग्रेड वर्जन होगा।

    नए फोन के साथ कंपनी नया ईयरबड्स भी लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। नए फोन की लॉन्चिंग की तारीख के बारे में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है। लॉन्चिंग इवेंट का आयोजन वर्चुअल तौर पर 28 अप्रैल को शाम 7 बजे होगा।

    विज्ञापन

    OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी। कंपनी ने टीजर के साथ फोन का एक स्क्रैच भी जारी किया है। टिप्स्टर मुकुल शर्मा के मुताबिक OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के साथ OnePlus 10R 5G और OnePlus Ace भी लॉन्च किए जाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि इसकी शुरुआती कीमत 20,000 रुपये हो सकती है। बता दें कि इसी साल फरवरी में OnePlus Nord CE 2 5G को 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।

    फीचर्स की बात करें तो OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 6.59 इंच की फुल एचडी प्लस फ्लुइड डिस्प्ले मिल सकती है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के साथ तीन रियर कैमरे मिल सकते हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी 33W की फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें